राष्ट्रीय दैनिक फ्यूचर लाइन टाईम्स संवाददाता गौतम बुद्ध नगर कर्मवीर आर्य।
नोएडा, 6 सितंबर 2025।
अनंत चतुर्थी एवं गणेश विसर्जन के पावन अवसर पर गौतमबुद्ध नगर में भारतीय किसान यूनियन (भकियू) जिलाध्यक्ष अशोक भाटी द्वारा संचालित “टिकैत रसोई” का चौथा दिन विशेष रूप से यादगार रहा। इस अवसर पर पूर्व मंत्री हरिश्चंद्र भाटी, धीरज प्रधान, सुभाष चौधरी, सुंदर चंदेल व चरण सिंह भाटी सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने शिरकत की।
कार्यक्रम का शुभारंभ बख्तावरपुर टी-पॉइंट पर ध्वजारोहण के साथ हुआ, जहां तिरंगा फहराकर टिकैत रथ को प्रसाद वितरण हेतु रवाना किया गया। रथ से बाजितपुर तक क्रमबद्ध रूप से गणेश भक्तों एवं बाढ़ प्रभावित परिवारों को प्रसाद वितरित किया गया। श्रद्धालुओं ने इसे धार्मिक आस्था और सामाजिक सेवा का अद्वितीय संगम बताया।
इस दौरान जिलाध्यक्ष अशोक भाटी ने बाढ़ पीड़ित परिवारों की समस्याओं पर चिंता व्यक्त करते हुए प्राधिकरण से स्वच्छ पेयजल, अस्थायी शौचालय और सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने की अपील की। उन्होंने कहा कि स्वच्छता की कमी से संक्रमण फैलने का खतरा है, जिससे न केवल घरों और फसलों का नुकसान बढ़ेगा बल्कि बीमारियों का बोझ भी भारी पड़ेगा।
किन्नर समाज से पप्पू बबली और कई सामाजिक संगठनों ने भंडारे की शुरुआत में योगदान दिया। मंच से जिलाध्यक्ष अशोक भाटी ने सभी सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
पूर्व मंत्री हरिश्चंद्र भाटी ने इस अवसर पर कहा कि “अशोक भाटी और उनकी टीम धार्मिक आयोजनों से लेकर आपदाओं तक हर मोर्चे पर निस्वार्थ सेवा भाव से कार्य करती है। यह परंपरा समाज और देश की शक्ति है, जिस पर हमें गर्व है।”
कार्यक्रम में मनोज त्यागी, सिंहराज गुर्जर, अमित अवाना, सुभाष भाटी, गौरव सिंघल, सुमित तंवर, अजय गुर्जर, पार्थ गुर्जर, सरफराज खान, सचिन अवाना, मनोज अवाना, सतपाल अवाना सहित अनेक कार्यकर्ता सेवा भाव से प्रसाद वितरण में उपस्थित रहे।
यह आयोजन धार्मिक आस्था और सामाजिक उत्तरदायित्व का अद्भुत संगम बना, जिसने गणेश विसर्जन को और भी पावन एवं प्रेरणादायी बना दिया।
0 टिप्पणियाँ