-->

केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले से स्वामी चक्रपाणि की मुलाकात, सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता पर हुआ विचार-विमर्श

रामानंद तिवारी संवाददाता राष्ट्रीय दैनिक फ्यूचर लाइन टाईम्स नई दिल्ली।

नई दिल्ली में हुई विशेष शिष्टाचार भेंट, राजनीति और धर्म के समन्वय का प्रतीक बनी बैठक

नई दिल्ली, 5 अगस्त। केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री श्री रामदास आठवले से आज अखिल भारत हिंदू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और हिंदू हृदय सम्राट स्वामी चक्रपाणि महाराज ने उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट की। यह मुलाकात सामाजिक समरसता, धार्मिक सौहार्द और राष्ट्रीय एकता को समर्पित रही।

स्वामी चक्रपाणि जी ने श्री आठवले को सभी वर्गों में समान दृष्टिकोण रखने वाला “अजातशत्रु” बताते हुए उनकी सहज, काव्यात्मक संवाद शैली की प्रशंसा की। दोनों नेताओं ने राम जन्मभूमि आंदोलन, छूआछूत के खिलाफ अभियानों और समाज में व्याप्त भेदभाव समाप्त करने पर सार्थक चर्चा की।

केंद्रीय मंत्री श्री आठवले ने भी स्वामी जी के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें समाज में सांस्कृतिक एकता और संवैधानिक मूल्यों का वाहक बताया।

बैठक में जाति, धर्म, भाषा और लिंग के नाम पर हो रही हिंसा को अस्वीकार्य बताते हुए दोनों महानुभावों ने मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।

यह बैठक राजनीति, धर्म और समाज सेवा के समन्वय से देश को नई दिशा देने वाली रही।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ