मुरादाबाद। सृष्टि द पाथ ऑफ क्रिएशन संस्था द्वारा जन्माष्टमी का पर्व बड़ी धूमधाम से न्यू लिटिल वंडर्स प्ले स्कूल के प्रांगण में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थापक प्रीति एवं कोषाध्यक्ष सौरभ अग्रवाल, अध्यक्ष रश्मि गुप्ता, उपाध्यक्ष गीतांजली दक्ष, महामंत्री प्रतिमा शर्मा एवं संस्था के सभी सदस्यों द्वारा भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। राधा रूप धर वर्णिका ने मधुबन में कन्हैया, प्रीत ने राधा कृष्ण के मिक्स सॉन्ग पर एंजेल ने वो किसना है एवं संस्कृति ने काहे छेड़छेड़ मोहे गानों पर अत्यंत शानदार नृत्य की प्रस्तुति दी। प्रशस्ति अग्रवाल ने यशोमती मैया से भजन गया तथा कुहू ने विष्णु स्तोत्र प्रस्तुत किया। भजन संध्या में कवित्री इंदुरानी ने श्री कृष्णा पर कुंडलिया तथा गंगा मैया की सुन्दर स्तुति,दीपा सिंह ने सांवरी सूरत पे, प्रीति अग्रवाल ने मधुराष्टक, गीतांजलि दक्ष ने राधिका गोरी से, जैनों वर्मा ने अच्युतम केशवम, प्रतिमा शर्मा तथा रश्मि गुप्ता एवं पुष्पांजलि दक्ष जी ने भी शानदार भजन प्रस्तुत किए। इसके अतिरिक्त मोनिका चौधरी, शैली व सभी महिला सदस्यों ने कृष्ण के भजनों पर सामूहिक नृत्य प्रस्तुत कर कार्यक्रम को भक्ति रस में डुबो दिया। तत्पश्चात श्री कृष्ण की आरती कर उन्हें भोग अर्पित किया गया। सभी ने प्रसाद एवं भोग का आनंद लिया। मंच का संचालन सौरभ अग्रवाल जी के द्वारा किया गया। सभी के कार्यक्रम को सफल बनाने में किए गए प्रयासों हेतु अंत में उनके द्वारा आभार व्यक्त किया गया। संस्था के पदाधिकारियों द्वारा सभी बच्चों को उनकी सुंदर प्रस्तुतियों के लिए संस्था द्वारा पुरस्कृत किया गया।
0 टिप्पणियाँ