-->

दादरी विधानसभा में ₹308 लाख की लागत से विकास कार्यों का लोकार्पण

कर्मवीर आर्य संवाददाता राष्ट्रीय दैनिक फ्यूचर लाइन टाईम्स गौतमबुद्ध नगर।
स्थान: दादरी, गौतमबुद्ध नगर | दिनांक: 21 अगस्त 2025,
दादरी विधानसभा क्षेत्र के विकास यात्रा में आज एक नया अध्याय जुड़ गया। अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, उत्तर प्रदेश के अंतर्गत नगर पंचायत दादरी क्षेत्र में ₹234 लाख की लागत से बनने वाले सामुदायिक केन्द्र निर्माण कार्य तथा फेस-1 में ₹40 लाख एवं फेस-2 में ₹34 लाख की लागत (कुल लगभग ₹74 लाख) से होने वाले विभिन्न निर्माण कार्यों का लोकार्पण विधायक तेजपाल सिंह नागर के कर-कमलों द्वारा सम्पन्न हुआ।
भव्य समारोह में उपस्थित जनसमूह ने उत्साहपूर्वक विधायक का स्वागत किया। इस अवसर पर नागर ने कहा कि उनका संकल्प दादरी विधानसभा के हर गाँव, कस्बे और मोहल्ले तक विकास पहुँचाना है। प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ जनता तक पहुंचाने के लिए लगातार प्रयास जारी है। सामुदायिक केन्द्र और अन्य निर्माण कार्य क्षेत्रवासियों की जीवनशैली को और अधिक सरल और सुविधाजनक बनाएंगे।
उन्होंने आश्वस्त किया कि क्षेत्र के विकास के लिए आगे भी और बड़े प्रोजेक्ट लाए जाएंगे और दादरी को एक आदर्श विधानसभा क्षेत्र के रूप में विकसित किया जाएगा।
कार्यक्रम में गीता पंडित नगर पालिका अध्यक्ष, राजीव सिंघल नगर अध्यक्ष भाजपा, एच.के. शर्मा, सतीश भाटी, सुनील चावड़ा, अभिषेक कौशिक महामंत्री भाजपा, ईश्वर भाटी, नीरज राव, कविता, सीमा, आर.के. चौधरी, ज्ञान सिंह रावल, रामनिवास विधूड़ी, हरीश, संचित नागर, अक्षय शर्मा, निकिता (विनीत), धर्मसिंह भाटी, जयराम भाटी, रामकरण भाटी, जयकरण, राजेंद्र कटारिया, प्रकाश कटारिया, जतनपाल भाटी, भागवत भाटी प्रधान, प्रेम राम सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
सभी ने सरकार के विकास कार्यों के लिए आभार व्यक्त किया और दादरी के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ