-->

गौतमबुद्धनगर के श्यामेन्द्र ओमपाल प्रधान बने ओलम्पिक संघ के जिला कोषाध्यक्ष

मनोज तोमर ब्यूरो चीफ  दैनिक फ्यूचर लाइन टाईम्स गौतम बुद्ध नगर।


लखनऊ में आयोजित उत्तर प्रदेश ओलम्पिक संघ की वार्षिक बैठक में हुआ मनोनयन

गौतमबुद्धनगर, 27 जुलाई 2025 — लखनऊ में आयोजित उत्तर प्रदेश ओलम्पिक संघ की वार्षिक बैठक में एक अहम निर्णय लेते हुए ब्लॉक प्रमुख के सुपुत्र श्यामेन्द्र ओमपाल प्रधान को गौतमबुद्धनगर ओलम्पिक संघ का जिला कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया।

यह नियुक्ति उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री माननीय ब्रजेश पाठकउत्तर प्रदेश ओलम्पिक संघ के जनरल सेक्रेटरी श्री आनंदेश्वर पांडे की उपस्थिति में की गई। श्यामेन्द्र ओमपाल की सक्रिय सामाजिक भागीदारी और खेलों के प्रति उनके योगदान को देखते हुए यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।

नव नियुक्त जिला कोषाध्यक्ष को उनके क्षेत्र व परिवार की ओर से हार्दिक बधाइयाँ एवं शुभकामनाएं दी जा रही हैं। लोगों ने आशा जताई है कि उनके नेतृत्व में गौतमबुद्धनगर में खेलों को नई दिशा व गति मिलेगी।

श्यामेन्द्र ओमपाल प्रधान ने इस सम्मान के लिए उत्तर प्रदेश ओलम्पिक संघ व वरिष्ठ पदाधिकारियों का आभार प्रकट किया और कहा कि वह जिले में खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

(सौजन्य: ओलम्पिक संघ, गौतमबुद्धनगर)

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ