-->

भारतीय स्टेट बैंक के 70वें स्थापना दिवस पर साइबर जागरूकता सत्र आयोजित।

कर्यवीर आर्य संवाददाता राष्ट्रीय दैनिक फ्यूचर लाइन टाईम्स गौतम बुद्ध नगर।

भारतीय स्टेट बैंक के 70वें स्थापना दिवस पर साइबर जागरूकता सत्र आयोजित, एसीपी विवेक राय ने दी महत्त्वपूर्ण जानकारी

गौतम बुद्ध नगर, 01 जुलाई 2025
भारतीय स्टेट बैंक की कलेक्ट्रेट शाखा, ग्रेटर नोएडा द्वारा 70वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में साइबर जागरूकता सत्र का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अतुल कुमार, अपर जिलाधिकारी प्रशासन मंगलेश दुबे, वरिष्ठ कोषाधिकारी शिखा गुप्ता, शाखा की मुख्य प्रबंधक शिल्पा देशवाल सहित कलेक्ट्रेट के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत में उप शाखा प्रबंधक दिव्या महेन्द्रा ने भारतीय स्टेट बैंक के गौरवशाली इतिहास पर प्रकाश डाला। इसके पश्चात साइबर क्राइम से जुड़ा जागरूकता सत्र एसीपी साइबर क्राइम विवेक रंजन राय द्वारा प्रस्तुत किया गया। उन्होंने साइबर धोखाधड़ी के बढ़ते मामलों, उनके प्रकार, और उनसे बचाव के उपायों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने लोगों को सावधान करते हुए कहा कि थोड़ी सी सतर्कता से हम बड़ी धोखाधड़ी से बच सकते हैं।

कार्यक्रम में अतुल कुमार और मंगलेश दुबे ने भी साइबर सुरक्षा की आवश्यकता को रेखांकित करते हुए बैंक के इस प्रयास की सराहना की। उन्होंने साइबर क्राइम के अपने अनुभव साझा किए और जागरूकता को ही इसका सबसे बड़ा हथियार बताया।

कार्यक्रम के अंत में मुख्य प्रबंधक शिल्पा देशवाल ने सभी अतिथियों और सहभागियों का आभार व्यक्त करते हुए सत्र के समापन की घोषणा की।

— सूचना विभाग, गौतम बुद्ध नगर

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ