-->

एनटीपीसी मजदूर महासंघ के त्रिवार्षिक अधिवेशन में दादरी के अमरकान्त सिंह बने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

Rashtriy Dainik future line Times Vishesh samvaddata New Delhi!

नई दिल्ली। एनटीपीसी मजदूर महासंघ, जो भारतीय मजदूर संघ (बीएमएस) का एक प्रमुख अनुसांगिक संगठन है, ने हाल ही में अपना त्रिवार्षिक राष्ट्रीय अधिवेशन संपन्न किया। इस अहम अधिवेशन में बीएमएस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं एनटीपीसी के सेंट्रल लीडर एस. मल्लेशम तथा राष्ट्रीय मंत्री रामनाथ गणेशे सहित देशभर की लगभग 20 परियोजनाओं के 70 से अधिक बीएमएस यूनियन पदाधिकारी शामिल हुए।

अधिवेशन में एनटीपीसी कर्मचारियों की विभिन्न लंबित समस्याओं पर विस्तार से चर्चा हुई। प्रमुख मुद्दों में स्थायी भर्ती प्रक्रिया को पुनः शुरू करना, कर्मचारियों को SLP-S1 और SLP-S2 में प्रोन्नति, वर्कमैन को लैपटॉप प्रदान करना, W-0 से W-6 तक के कर्मचारियों को कार लोन सुविधा देना तथा एनटीपीसी के 50 वर्ष पूर्ण होने पर 50 ग्राम सोने का स्मृति चिन्ह देना शामिल रहा।

एनटीपीसी मजदूर संघ दादरी के वरिष्ठ पदाधिकारी श्री अमरकान्त सिंह ने स्थायी भर्ती को लेकर महासंघ के माध्यम से सरकार तक प्रस्ताव भेजने की मांग की, जिसे अधिवेशन में गंभीरता से लिया गया।

दूसरे दिन हुई कार्यकारिणी घोषणा में एनटीपीसी दादरी बीएमएस के अध्यक्ष श्री डी. के. सिंह ने जानकारी दी कि श्री अमरकान्त सिंह को 2025-2028 के लिए एनटीपीसी मजदूर महासंघ का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति न केवल दादरी के लिए गौरव का विषय है, बल्कि एनटीपीसी कर्मचारियों की आवाज को राष्ट्रीय मंच पर सशक्त बनाने में सहायक सिद्ध होगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ