-->

आगरा अर्बन सेंटर के लिए मास्टर प्लान की तैयारी तेज, यमुना प्राधिकरण ने किया स्टेकहोल्डर्स वर्कशॉप का आयोजन

राष्ट्रीय दैनिक फ्यूचर लाइन टाईम्स विशेष संवाददाता कर्मवीर आर्य गौतम बुद्ध नगर।

ग्रेटर नोएडा, 24 जून 2025 —
यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) द्वारा जनपद आगरा के अधिसूचित क्षेत्र में आगरा अर्बन सेंटर के लिए मास्टर प्लान तैयार करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। इस कार्य के लिए प्रतिष्ठित संस्था सेन्सस टाउनप्लानिंग एंड इंजीनियरिंग प्रा. लि. को नियुक्त किया गया है।

यह मास्टर प्लान लगभग 120 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में तैयार किया जा रहा है, जिसमें 38 ग्राम शामिल हैं। इसमें भूमि उपयोग, यातायात, आर्थिक विकास, सामाजिक अवसंरचना और पर्यटन जैसी प्रमुख बातों पर विशेष ध्यान दिया गया है।

इस महायोजना की दिशा में सहयोगात्मक दृष्टिकोण अपनाते हुए 24 जून को आगरा जिले के पिनाहट क्षेत्र स्थित कनवर्जन सेंटर में स्टेकहोल्डर्स कंसल्टेशन वर्कशॉप का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अरुणवीर सिंह (आई.ए.एस.), मुख्य कार्यपालक अधिकारी, यमुना प्राधिकरण ने की। साथ ही नन्दन प्रताप (आई.ए.एस.)लोकेन्द्र कुमार भाटी (आई.ए.एस.) सहित कई वरिष्ठ अधिकारी व जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

वर्कशॉप के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं विशेषज्ञों से सुझाव लेकर आगरा अर्बन सेंटर को प्रभावशाली और समावेशी बनाने पर विचार किया गया। यह प्रयास आगरा क्षेत्र में सुव्यवस्थित नगरीय विकास, आर्थिक गतिविधियों और पर्यटन को नई दिशा देने के उद्देश्य से किया जा रहा है।

यमुना प्राधिकरण ने स्पष्ट किया कि इस मास्टर प्लान में सभी सुझावों को शामिल करते हुए अंतिम स्वरूप जल्द ही प्रस्तुत किया जाएगा, जिससे यह योजना क्षेत्र के समग्र विकास का आधार बन सकेगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ