-->

जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल, के बच्चों ने शंकर इंटरनेशनल डॉल्स म्यूजियम का दौरा किया।


मनोज तोमर दैनिक फ्यूचर लाइन टाइम ब्यूरो चीफ गौतमबुद्धनगर 
ग्रेटर नोएडा।प्री-प्राइमरी विंग, जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल, ग्रेटर नोएडा के छात्रों ने आज यानि 07.02.2025 को शंकर इंटरनेशनल डॉल्स म्यूजियम का दौरा किया। इंटरनेशनल डॉल्स म्यूजियम दिल्ली में गुड़ियों का एक बड़ा संग्रह है। इसे राजनीतिक कार्टूनिस्ट के. शंकर पिल्लई द्वारा स्थापित किया गया था। शंकर डॉल्स म्यूजियम एक ही छत के नीचे 85 देशों की लगभग 7000 गुड़ियों का घर है।इस दौरे का उद्देश्य छात्रों को संग्रहालय की गुड़ियों, वेशभूषा और नृत्य के माध्यम से विभिन्न संस्कृतिर्यों और परंपराओं से परिचित कराना था। छात्र विभिन्न देशों की प्राचीन काल की गुड़ियों का अवलोकन कर रहे थे। यह सभी छात्रों के लिए एक अद्‌भुत अनुभव था। छाओं को गुड़िया की पोशाक, संस्कृति, परंपरा, विभिन्न देशों के नृत्य के बारे में सिखाया गया। छात्र अपने अनुभव साझा करने, गुड़िया संग्रहालय और उनके संग्रह की गहरी समझ प्रदर्शित करने के लिए उत्साहित और उत्सुक होकर स्कूल लौटे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ