ग्रेटर नोएडा/दनकौर:- समाजवादी पार्टी द्वारा पीडीए जन पंचायत पखवाड़े के अंतर्गत बुधवार को ऊँची दनकौर में समाजवादी पार्टी के युवा नेता बॉबी नागर के संयोजन में पीडीए जन पंचायत का आयोजन किया गया। इस दौरान उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष सुधीर भाटी ने कहा कि ने कहा कि चुनाव के दौरान जनता की वोट लेने के लिए भाजपा बड़ी-बड़ी लोक लुभावनी घोषणाएं करती हैं। लेकिन चुनाव जीतने के बाद जनता का शोषण करने लगती है, आज अप्रत्याशित रुप से बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी से जनता बुरी तरह से परेशान है। और कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से चौपट है। आए दिन हत्या, बलात्कार, छेड़खानी, चोरी, छिनैती आदि आपराधिक घटनाएं हो रही हैं। इसे रोकने में सरकार पूरी तरह से विफल साबित हो रही है। विकास कार्य सिर्फ कागजों पर ही किए जा रहे हैं। सरकार से सवाल पूछने वालों के साथ अपराधियों जैसा बर्ताव किया जा रहा है। इस मौके पर मुख्य रूप से वीर सिंह यादव, डॉक्टर महेंद्र नागर, सुनील भाटी देवटा इंद्र प्रधान, नरेंद्र नागर, जिला महासचिव सुधीर तोमर, विकास जतन, विनोद लोहिया, दीपक देवटा, विक्रम टाइगर, मोहित यादव, हुकुम सिंह भारती, दयाराम शास्त्री, विनोद लोहिया, लोकेश भाटी, महेश जाटव, हैप्पी पंडित, सुभाष भाटी, मुरारीलाल गौतम, दीपक नागर, देवेन्द्र चौधरी, जोरा खान, विक्रम टाइगर, यशपाल भाटी, विपिन कसाना, अनुज नागर, रजनीकांत भारद्वाज आदि मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ