-->

दिल्ली मे भाजपा की जीत पर ब्लॉक प्रमुख बिसरख कार्यालय पर मना जीत का जश्न


मनोज तोमर दैनिक फ्यूचर लाइन टाइम ब्यूरो चीफ गौतमबुद्धनगर 
ग्रेटर नोएडा ।दिल्ली मे हुए चुनावों में भारतीय जनता पार्टी द्वारा ऐतिहासिक जीत दर्ज किये जाने पर पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बनता है। आज दिल्ली से सटे  नोएडा के बिसरख ब्लॉक में ब्लॉक प्रमुख बिसरख के दुजाना गाँव के कार्यालय पर भाजपा नेता श्यामेन्द्र प्रधान व पार्टी कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत का इजहार किया।
 इस अवसर पर बिसरख ब्लॉक प्रमुख अप्रीतकौर नागर के सुपुत्र व भाजपा नेता श्यामेन्द्र ओमपाल प्रधान ने कहा"कि यह जीत दिल्ली की जनता की जीत है। पिछले 15 वर्षों में आप पार्टी की सरकार ने दिल्ली की जनता की समस्याओं को कम करने के बजाय बढ़ाया ही है। अतः यह आप सरकार जनता के लिए आपदा बन गयी थी जिसे अब जनता के जनादेश पर हटना पड़ा। लोगो को मूलभूत सुविधाओं जैसे पीने के पानी,सड़क,बिजली इत्यादि के लिए भी संघर्ष करना पड़ रहा था। ये सरकार पिछले 15 वर्षों में दिल्ली के अनेक इलाकों में पीने का पानी तक उपलब्ध नही करा पाई,यमुना नदी को स्वच्छ नही कर पाई,सरकारी कर्मचारियों को उनका वेतन समय से नही मिलता,बांग्लादेशी घुसपैठियों को राजधानी में जगह देकर इस सरकार ने देश के लिए खतरा पैदा किया।"
 "जिन मूल मुद्दों को लेकर यह इस पार्टी ने दिल्ली की भोली भाली जनता को गुमराह कर के सत्ता हासिल की उनमें से किसी भी वादे को ये सरकार पूर्णतया विफल रही अतः जनता ने अपना फैसला सुना दिया है। अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन में एक डबल इंजन की मजबूत सरकार दिल्ली को मिली है जो दिल्ली के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर अरविंद प्रधान बादलपुर,नरेंद्र नंबरदार,राजेन्द्र नागर,राजेश नागर,योगेश राणा,गजेंद्र फौजी,राजकुमार राघव,दीपक,सच्चेराम,सतेंद्रनागर,कपिल,कालीचरण,सागर,प्रदीप आदि लोगो सहित कई गांवों के प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्यों की उपस्थिति रही।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ