ग्रेटर नोएडा के अंतगर्त दनकौर क्षेत्र के मकनपुर बांगर गांव के एक मोहल्ले में अचानक तेज लाइट आ जाने से किसान के विधुत यंत्रों समेत अन्य सामान में आग लग जाने का मामला सामने आया हैं। इस घटना में किसी के घायल होने की कोई सुचना अभी तक प्राप्त नही हुई हैं परन्तु इस घटना में किसान को 50 हजार से अधिक रुपयों का नुकसान बताया जा रहा है। ग्रामीण बबलू भाटी ने बताया कि सोमवार को उनके पड़ोसी होशियार सिंह के घर में अचानक तेज लाइट आ गई। इसके कारण घर में रखा फ्रिज और टीवी समेत अन्य उपकरणों में आग लग गई। इसके बाद आग ने घर रखे अन्य सामान को भी चपेट में ले लिया जिससे पीड़ित होशियार सिंह का 50 हजार रुपये से अधिक नुकसान हुआ है। पीड़ित द्वारा मामले की शिकायत विधुत निगम के अधिकारियों से कर मुआवजे की मांग की है। उनका कहना है कि बिजली निगम की लापरवाही के कारण ऐसी और भी घटनाएं हो चुकी हैं।
0 टिप्पणियाँ