ग्रेटर नोएडा।जिला गौतमबुध नगर में लुकसर जेल में डिप्टी जेलर के पद आसीन, मनोरमा सिंह ने अपने सुपुत्र अनुराग सिंह का विवाह धर्मेंद्र चौहान की सुपुत्री सैफाली चौहान के साथ बिना दहेज का विवाह समारोह बड़ी धूमधाम से सम्पन्न किया,मनोरमा सिंह ने कहा कि जिस पिता ने अपनी बेटी अपने हृदय का टुकड़ा सौंपा है,वही हमारे लिए सबकुछ है,किसी के लेने देने कभी भी पूर्ति नहीं पड़ती है,आए दिन बेटियों के विवाह में दहेज प्रथा से होने वाली घटनाओं से मन पीड़ित होता है तो मैने ये सब देखते हुए निश्चय किया कि समाज के लिए मिशाल बनकर अपने बेटे की बिना दहेज की शादी की,ताकि दहेज प्रथा जैसी कुरीतियों पर प्रहार हो और दहेज जैसे दानव का दलन हो।बेटियों के संरक्षण के लिए हमे ऐसे कदम उठाने होंगे ताकि समाज में बदलाव आए।
0 टिप्पणियाँ