ग्रेटर नोएडा। दादरी विश्वेश्वरैया ग्रुप ऑफ इंस्टीटूशन्स में रोटरी क्लब गाजियाबाद के सौजन्य से रक्त दान शिविर का आयोजन किया गय।। कैम्प का उद्घाटन रोटेरियन विजय जिन्दल दद्वारा किया गया। वरदान मल्टीस्प्शलटी हास्पिटल में स्थापित रोटरी ब्लड बैंक मेरठ रोड गाजियाबाद के डाक्टर हरीराज व गजेन्द्र शर्मा व उनकी टीम ने सभी रक्तदान करने वालों की जाँच कर ब्लड लिया गया। रोटरी अध्यक्ष रोटेरियन विनीत माहेश्वरी व सचिव नलिन गोयल ने ब्लड देकर कैम्प का शुभारम्भ किया । शिविर का आयोजन यस वी पी ग्रुप के प्रबंध निदेशक श्री विजय कुमार जिंदल जी के प्रेरणा स्वरूप आयोजित हुआ और उन्होंने इस कार्यक्रम के लिए रोटरी क्लब गाजियाबाद का हार्दिक अभिनंदन किया। श्री विनीत माहेश्वरी ने 'रक्त दान महादान की भावना को दिल से पालन करने के भावना पर बल दिया। इस अवसर पर संस्थान के सचिव श्री सुनील जिंदल ने रक्त दान करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। संस्थान की सी ओ ओ डॉक्टर पूर्णिमा शर्मा ने सभी फैकल्टी एवं छात्रों को अधिक से अधिक संख्या में रक्त दान करने का अनुरोध किया। डॉक्टर अमित कुमार अग्रवाल- डीन एकेडेमिक्स ने रक्दान के महत्व पर विशेष बल दिया।संस्थान का लोकप्रिय कोर्स वी फार्मा एवं डी फार्मा के छात्रों के द्वारा कैंपस के डॉक्टर राजन के निरिक्षण में एक स्वस्थया जाँच शिविर का भी साथ साथ आयोजन किया गया, जिसमे छात्रों के द्वारा ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, ऑक्सीजन लेवल, हीमोग्लोविन लेवल के जाँच के गयी, एवं डॉक्टर राजन के द्वारा उचित दवा की सलाह दी गयी। रोटरी क्लब के चिकिस्तीय टीम ने रक्क दान करने वालों का एच आई वी, हेपेटाइटिस सी, हेपेटाइटिस बी सिफिलिस, मलेरिया आदि का मुफ्त जॉच किया गया एवं उचित चिकिस्तीय सहायता प्रदान की गयी। रोटरी क्लब से कैलाश गोयल. नलिन गोयल, संजय अग्रवाल, नीरज गुप्ता, विजय जिन्दल, योगेश गर्ग, अशोक अग्रवाल, सतीश गर्ग, बीके बंसल, अनिल गर्ग, के के कहोली ने छात्र छात्राओं को रक्त दान हेतू प्रोत्साहित किया। क्लब द्वारा कुल 129 यूनिट ब्लड डोनेट किया गया। कार्यक्रम का संचालन संजय अग्रवाल द्वारा किया गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉक्टर एस पी पांडेय, डॉक्टर वी के सिंह, हितेन्दर चौधरी ने महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया। इस अवसर पर रोटरी क्लब गजिआबाद से सम्बद्ध सदस्य उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ