-->

भाजपा संगठन महापर्व: दनकौर मंडल अध्यक्ष चुनाव के लिए 10 कार्यकर्ताओं ने किया नामांकन

मनोज तोमर ब्यूरो चीफ दैनिक फ्यूचर लाइन टाईम्स गौतमबुद्ध नगर।
ग्रेटर नोएडा।‌ दनकौर। भारतीय जनता पार्टी के संगठन महापर्व के तहत दनकौर मंडल के अध्यक्ष पद और जिला प्रतिनिधियों के चुनाव प्रक्रिया का आयोजन शुक्रवार को द्रोणाचार्य मंदिर प्रांगण में संपन्न हुआ। चुनाव अधिकारी एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुनील भाटी ने नामांकन प्रक्रिया का संचालन किया।
सुनील भाटी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, "भाजपा एक केडर बेस पार्टी है जहां कार्यकर्ताओं की मेहनत और ईमानदारी से उन्हें बड़े से बड़े पद पर पहुंचने का अवसर मिलता है। पार्टी का निष्पक्ष और ईमानदार शासन केंद्र और राज्यों में कार्यकर्ताओं की बदौलत ही संभव हुआ है। हमें एक ऐसे मंडल अध्यक्ष का चयन करना चाहिए जो पार्टी की नीतियों को आगे बढ़ाते हुए सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट रख सके।"
मंडल अध्यक्ष पद के लिए 10 और जिला प्रतिनिधि पद के लिए 7 कार्यकर्ताओं ने आवेदन किया। सभी नामांकन फॉर्म की जांच कर रिपोर्ट जिला चुनाव अधिकारी विजय शिवहरे को सौंपी जाएगी।
इस मौके पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से राजवीर सिंह, हरिदत्त शर्मा, अनिल कुमार, राज कसाना, पंकज कौशिक, अमित नागर, संजय शर्मा, अतुल मित्तल, बालेश्वर नागर, डॉ. राजकुमार और अन्य शामिल रहे।
कार्यक्रम के सफल संचालन में सभी कार्यकर्ताओं ने आपसी सहयोग और उत्साह का परिचय दिया। चुनाव के परिणामों पर पूरे क्षेत्र की निगाहें टिकी हुई हैं, जो मंडल के भविष्य की दिशा तय करेंगे।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ