स्व: चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न से सम्मानित करना, गर्व और गौरव का विषय - मदन भैया

स्व. चौधरी चरण सिंह जी को भारत रत्न से सम्मानित करना देश के किसान और कमेरों के लिए गर्व और गौरव का विषय -मदन भैया विधायक खतौली
मुजफ्फरनगर। केंद्र सरकार द्वारा देश के पूर्व प्रधानमंत्री और किसानों के मसीहा स्व. चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न से सम्मानित किए जाने की घोषणा से समूचे देश में खुशी का माहौल है। किसान और कमेरों के लिए तो इससे बड़ा और कोई त्यौहार नहीं हो सकता। क्योंकि स्व: चौधरी चरण सिंह ने किसान के हितों के लिए और किसानों के कल्याण के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया था। अपने जीवन में देश के लिए अतुल्य योगदान की खातिर चौधरी चरण सिंह जी भारत रत्न जैसे इस सर्वोच्च सम्मान के वाकई हकदार थे। आज चौधरी चरण सिंह जी को भारत रत्न से नवाजे जाने पर किसानों और कमेरों का यह सपना साकार हुआ। केंद्र सरकार के इस फैसले से हम सबको हर्ष और आनंद की अनुभूति हो रही है। किसानों के मसीहा को भारत रत्न से नवाजे जाने पर समूचे भारतवर्ष में ऐसा हर्षो उल्लास नजर आ रहा है जैसे 5 दिन पूर्व ही बसंत ऋतु की बाहर आ गई हो। इसी के साथ-साथ देश के प्रधानमंत्री पद को सुशोभित करने वाले स्व पी वी नरसिम्हा राव जी एवं देश में हरित क्रांति के जनक कहे जाने वाले श्री एम एस स्वामीनाथन जी को भारत रत्न से सम्मानित किया जाना भी हम सब के लिए गर्व और गौरव की बात है। रालोद के मुखिया और हमारे नेता चौधरी जयन्त सिंह द्वारा भारत रत्न की घोषणा पर "एक्स" पर की गई प्रतिक्रिया "दिल जीत लिया" वास्तव में भावुक सटीक और हम सभी को ऊर्जा प्रदान करने वाली है।

Post a Comment

0 Comments