जी.एन.आई.ओ.टी तकनीकी संस्थान द्वारा वार्षिक खेल उत्सव "स्पर्धा 2024" का प्रारम्भ।


मनोज तोमर दैनिक फ्यूचर लाइन टाईम्स ब्यूरो चीफ गौतमबुद्धनगर 
गौतमबुद्धनगर।जी.एन.आई.ओ.टी तकनीकी संस्थान द्वारा आयोजित वार्षिक खेल "स्पर्धा 2024"  का उद्घाटन संस्थान के अध्यक्ष श्री राजेश गुप्ता जी, उपाध्यक्ष श्री गौरव गुप्ता जी  और निदेशक डॉ. धीरज गुप्ता जी ने संयुक्त रूप से किया।  सत्र के दौरान सभी अधिष्ठाता एवं विभागाध्यक्ष की उपस्थिति रही।  निदेशक डॉ. धीरज गुप्ता जी ने सभी प्रतिभागियों के श्रेष्ट प्रदर्शन की आशा करते हुए उन्हें आशीर्वाद दिया।जी.एन.आई.ओ.टी. तकनीकी संस्थान में दिनाँक 26 फरवरी से वार्षिक खेल उत्सव "स्पर्धा-2024" का  26 फरवरी 2024 को सफलतापूर्ण प्रारम्भ हुआ। संस्थान के अध्यक्ष श्री राजेश गुप्ता जी, उपाध्यक्ष श्री गौरव गुप्ता जी,  निदेशक डॉ. धीरज गुप्ता, डीन एकेडेमिक्स डॉ. संजय कटिआर और डॉ. इक़बाल अहमद खान (डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर) डीन प्रथम वर्ष ने दीप प्रज्वलन करते हुए कार्यक्रम की शुरुआत की। संस्थान के निदेशक डॉ. धीरज गुप्ता ने सभी छात्रों  को खेल के महत्व को समझते हुए कहा कि खेल शारीरिकरूप से चुस्त बनने, मौज-मस्ती करने और अपने साथियों के साथ सह-अस्तित्व को समझने का एक शानदार तरीका है। यह खेल भावना और टीम वर्क के मूल्यों को विकसित करने का भी एक शानदार तरीका है। इसे ध्यान में रखते हुए, ग्रेटर नोएडा इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी- इंजीनियरिंग इंस्टिट्यूट ने 26 फरवरी से 02 मार्च 2024 तक वार्षिक खेल उत्सव स्पर्धा-2024 का आयोजन बड़े उत्साह और जोश के साथ किया जयेगा।
इस स्पर्धा में मुख्य रूप से 12 खेलों का आयोजन किआ गया जिसमें फुटबॉल, बैडमिंटन, शतरंज ,पोस्टर बनाना, खो-खो, कबड्डी, बास्केटबॉल, वॉलीबॉल और क्रिकेट सहित विभिन्न ट्रैक इवेंट आयोजित किए गए।  सत्र के दौरान सभी अधिष्ठाता एवं विभागाध्यक्ष की उपस्थिति रही।  निदेशक डॉ. गोयल ने सभी प्रतिभागियों के श्रेष्ट प्रदर्शन की आशा करते हुए उन्हें आशीर्वाद दिया। बैडमिंटन खेल प्रतियोगिता में कुल लगभग 44 छात्र  छात्राएं ने उत्साहित होकर भाग लिया। शतरंज खेल प्रतियोगिता में कुल लगभग 20 छात्र  छात्राएं ने उत्साहित होकर भाग लिया।  स्पर्धा के अंतिम दिन (02-03 -2024) सभी विजेताओं को पुरस्कार से सम्मानित किया जयेगा।

Post a Comment

0 Comments