ईश्वर नीतीश कुमार की बुद्धि करें शुद्ध! स्वामी चक्रपाणि महाराज

दैनिक फ्यूचर लाइन टाईम्स विशेष संवाददाता दिल्ली।दिल्ली। संत महासभा के केंद्रीय कार्यालय मंत्री दीपक शास्त्री ने बताया कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा महिलाओं के अपमानजनक टिप्पणी और पूर्व मुख्यमंत्री जितन राम मांझी के प्रति बिहार विधानसभा में अपमानजनक टिप्पणी करने के खिलाफ जंतर मंतर पर संत महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी चक्रपाणि महाराज, नित्यानंद, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम माझी ने जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन किया। धरना-प्रदर्शन पर स्वामी चक्रपाणि महाराज ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा उक्त क्रत्य के लिए जनता से तत्काल माफी मांगे अन्यथा इस्तीफा दे और स्वामी चक्रपाणि ने कहा कि ईश्वर नीतीश कुमार की बुद्धि शुद्ध करें ताकी भविष्य में ऐसा अमर्यादित आचरण ने करे। धरना-प्रदर्शन स्थल पर यज्ञ का भी आयोजन किया गया और कार्यकर्ताओं ने नितीश कुमार की खिलाफ जोरदार ढ़ंग से जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन किया।

Post a Comment

0 Comments