भारतीय किसान यूनियन भानू के परविंदर मावी प्रदेश सचिव एवं केशराम चपराना प्रदेश उपाध्यक्ष बने

मनोज कुमार तोमर ब्यूरो चीफ दैनिक फ्यूचर लाइन टाईम्स गौतम बुद्ध नगर।
ग्रेटर नोएडा, भारतीय किसान यूनियन भानू का बढ़ता हुआ परिवार परविंदर मावी बने प्रदेश सचिव एवं केशराम चपराना को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया । 
दिनांक 3 दिसंबर 2023 को बिरोंडी गांव में परविंदर मावी जी के निवास स्थान पर भारतीय किसान यूनियन भानू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर भानु प्रताप जी व प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा पवन समाधियां जी का स्वागत एवं बैठक का आयोजन किया गया बैठक का संचालन राष्ट्रीय महामंत्री चौधरी बीसी प्रधान ने किया ।
राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर भानु प्रताप सिंह ने तीनो प्राधिकरण पर निशाना साधते हुए चेतावनी दी है कि किसानों को परेशान ना किया जाए किसानों की जो भी मांगे हैं उनको प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र समाधान कर किसानों का सहयोग करें अन्यथा भारतीय किसान यूनियन भानू तीनों प्राधिकरण पर विशाल महापंचायत करेगी । 
राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर भानु प्रताप ने परविंदर मावी बिरोंडी को प्रदेश सचिव एवं केशराम चपराना जी को ज़िला संयोजक से पद्दोन्नति करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई । नव नियुक्त दोनों पदाधिकारी ने तन मन धन एवं ईमानदारी से भारतीय किसान यूनियन भानू में विश्वास रखते हुए कार्य करने की शपथ ली इस मौके पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अजब सिंह कसाना , राष्ट्रीय महामंत्री चौधरी बीसी प्रधान, प्रदेश प्रवक्ता महकर नागर प्रदेश उपाध्यक्ष ठाकुर अशोक कुमार, जिला अध्यक्ष राजकुमार नागर युवा जिला अध्यक्ष नीरज भाटी, महानगर अध्यक्ष राजवीर मुखिया, सतबीर मुखिया राजीव नागर अनिल कुमार महेश तंवर अजीत शर्मा मोहनलाल शर्मा करतार भाटी, सोहैल,हनीफ, आन्नद भाटी, परविन्द्र दीपक यादव आदि सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे ।

Post a Comment

0 Comments