राष्ट्रपति द्रोपती मुर्मू द्वारा दुजाना निवासी तेजवीर सिंह को राष्ट्रपति पुरस्कार से किया गया समान्नित

मनोज कुमार तोमर ब्यूरो चीफ दैनिक फ्यूचर लाइन टाईम्स गौतम बुद्ध नगर।
दिल्ली/दादरी। दिनांक दिशम्बर 03/2023 को विज्ञान भवन,दिल्ली मे माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपती मुर्मू द्वारा अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस के अवसर पर उतर प्रदेश जिला गौतम बुद्ध नगर के ग्दुराम दुजाना निवासी तेजवीर सिंह नेता को राष्ट्रपति पुरस्कार से समान्नित किया गया। तेजवीर सिंह नेता आदर्श गाँव दुजाना के निवासी हैं। तेजवीर सिंह नेता द्वारा समाज हित मे किये गए सामाजिक कार्यों के लिए राष्ट्रपति पुरस्कार के लिए चयनित किया गया था। इससे पूर्व तेजवीर सिंह नेता को 3 दिसम्बर वर्ष 2021 मे अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस के अवसर पर जिलास्तरीय पुरस्कार जिलाधिकारी गौतमबुद्धनगर द्वारा सम्मानित किया गया व 3 दिसबंर वर्ष 2022 मे अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस के अवसर पर राज्यस्तरीय पुरस्कार राज्यपाल उत्तरप्रदेश आनंदीबेन पटेल द्वारा सम्मानित किया जा चुका है। दिनांक दिसम्बर 3 वर्ष 2023 को अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस के अवसर पर दिल्ली विज्ञान भवन मे माननीया राष्ट्रपति द्रोपती मुर्मू द्वारा तेजवीर सिंह नेता को मैडल,प्रस्सति पत्र व 5 लाख रुपये की धनराशि देकर सम्मानित किया गया।

Post a Comment

0 Comments