जन्म व मृत्यु प्रमाणपत्र बनवाने के लिए बदली व्यवस्था भटक रहे आवेदक एसडीएम कार्यालय के लगा रहे चक्कर !

मसूद हक्कानी विशेष संवाददाता‌ दैनिक फ्यूचर लाइन टाईम्स अम्बेडकर नगर।
अम्बेडकर नगर। उत्तर प्रदेश के अम्बेडकर नगर में जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र की व्यवस्था में बदलाव के बाद आवेदकों को तहसील में भटकना पड़ रहा है। टाण्डा तहसील में 50 से अधिक फरियादी चक्कर काटते रहे। इसके लिए आवेदकों को सीएमओ दफ्तर तक दौड़ लगानी पड़ रही है। यदि जन्म या मृत्यु एक साल से अधिक समय पूर्व हो चुकी है तो नगर पालिका/नगर पंचायत द्वारा आवदेन पत्रों की जाँच कराने के बाद उप जिलाधिकारी महोदय से RCCMS पोर्टल से आदेश कराने के पश्चात निकाय द्वारा जन्म या मृत्यु प्रमाण पत्र जारी होंगे।
इस सम्बंध में जब नगर पालिका परिषद टाण्डा के जन्म-मृत्यु  पंजीकरण लिपिक से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि 13 सितम्बर 2023 को प्रमुख सचिव उत्तर प्रदेश का शासनादेश आने के बाद से एक वर्ष से अधिक की अवधि का जन्म या मृत्यु प्रमाण पत्र जारी नही किया गया है।उप जिलाधिकारी महोदय के पेशकार को RCCMS पोर्टल से आदेश हेतु बहुत से आवदेन पत्र प्राप्त करा दिया गया है जैसे ही हमारे पास RCCMS पोर्टल से आदेश होकर आवदेन पत्र प्राप्त होंगे तो अविलंब प्रमाण पत्र निर्गत करने की कार्यवाही की जायेगी। पिछले तीन महीने से टाण्डा शहर की जनता जन्म- मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए प्रतिदिन नगर पालिका औऱ तहसील टाण्डा का चक्कर लगा रही है

Post a Comment

0 Comments