महेश शर्मा, सांसद गौतमबुद्धनगर ने सरकार द्वारा विभिन्न लोक कल्याणकारी योजनाओं के बारे में दी जानकारी ।

कर्मवीर आर्य संवाददाता दैनिक फ्यूचर लाइन टाईम्स गौतम बुद्ध नगर।

ग्रेटर नोएडा। गौतमबुद्धनगर लोकसभा क्षेत्र के जेवर एवं सिकन्द्राबाद विधानसभा के गांव दौला रजपुरा, मंडपा, गेसूपुर, कांवरा, जोखाबाद, किशनपुर बिशनपुर में आयोजित "विकसित भारत संकल्प यात्रा” में डा. महेश शर्मा, सांसद गौतमबुद्धनगर एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री भारत सरकार ने पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी गणों, कार्यकर्ताओं तथा प्रिय क्षेत्रवासियों के साथ सम्मिलित होकर डबल इंजन की सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न लोक कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी।अपने संसदीय क्षेत्र गौतमबुद्धनगर में प्रिय क्षेत्रवासियों से आत्मीय संवाद कर आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व में चलाई जा रही विभिन्न लोक कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जनमानस को विस्तृत जानकारी दी तथा कार्यक्रम के दौरान भारी संख्या में एकत्रित होकर भारतीय जनता पार्टी पर अपना अटूट विश्वास का प्रमाण दिया। कार्यक्रम के दौरान सिकंदराबाद के मा० विधायक श्री लक्ष्मीराज सिंह जी, सांसद प्रतिनिधि सुरेश चंद शर्मा, दीपक दुल्हेरा, सचिन शर्मा, सुन्दर पाल तेवतिया, चेयरमैन डा. प्रदीप दीक्षित, हरेन्द्र सिंह पवार, पिंकी वोहरा, पुष्पेन्द्र भाटी, कुंवरपाल सिंह, संजय भडाना, प्रताप शर्मा, ओमकार भाटी, सांसद प्रतिनिधि सतपाल तालान, उदयवीर सिंह, अशोक शर्मा, प्रदीप अत्री, रविन्द्र शर्मा उर्फ बॉबी, धर्मेन्द्र भाटी, मनोज जैन, संजीव शर्मा, संजय रावत, पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी गण एवं कार्यकर्ता गण एवं क्षेत्रवासी भारी संख्या में उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments