मेपल्स एकेडमी में क्रिसमस उत्सव मनाया गया।


डी पी बैंसला दैनिक फ्यूचर लाइन टाईम्स सावदादत मुजफ्फरनगर 
मुजफ्फरनगर ‌।क्रिसमस वह त्योहार है जो साझा करने और देखभाल करने की भावना को प्रेरित करता है। २२दिसंबर २०२३ को स्कूल मेपल्स एकेडमी में क्रिसमस उत्सव मनाया गया। स्कूल को खूबसूरती से सजाया गया था और छोटे-छोटे बच्चे  लाल और सफेद कपड़े पहने हुए थे। कार्यक्रम की शुरुआत क्रिसमस के बारे में जानकारी और यह क्यों मनाया जाता है के साथ हुई। इसके बाद एक सुंदर नाटिका में यीशु मसीह के जन्म के दृश्यों को दर्शाया गया,किंडरगार्टन के बच्चों ने सांता बनकर क्रिसमस के गानों पर नृत्य कर उत्सव का लुत्फ उठाया और विभिन्न प्रकार की गतिविधियों की जिसमें कार्ड मेकिंग स्टॉकिंगस , बेल्स, क्रिसमस ट्री मेकिंग का आंनद लिया।कार्यक्रम का समापन क्रिसमस की शुभकामनाओं के साथ हुआ, जब छात्रों ने 'जिंगल बेल्स' और 'वी विश यू ए मैरी क्रिसमस' की मधुर धुनों पर नृत्य किया। सांता क्लॉज़ की चमकदार प्रविष्टि ने छात्रों की खुशी और उत्साह को बढ़ा दिया। सभी बच्चों के चेहरे पर त्योहार मनाने की असीम खुशी दिख रही थी। यह सभी के लिए एक आनंददायक और मनोरंजक कार्यक्रम था। विद्यालय के प्रबंधक श्री राजीव गर्ग जी, प्रधानाचार्या श्रीमती डा० गरिमा वर्मा जी एवं उप प्राचार्य श्री क्षितिज श्रीवास्तव जी ने सभी को क्रिसमस की बधाई दी.

Post a Comment

0 Comments