राष्ट्रपति द्रोपती मुर्मू द्वारा दुजाना निवासी तेजवीर सिंह नेता को किया जायेगा सम्मानित

मनोज कुमार तोमर ब्यूरो चीफ दैनिक फ्यूचर लाइन टाईम्स गौतम बुद्ध नगर।
दादरी। आदर्श गाँव दुजाना से तेजवीर सिंह नेता को उनके द्वारा समाज हित मे किये गए सामाजिक कार्यों के लिए राष्ट्रपति पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है। इससे पूर्व आपको 3 दिसम्बर वर्ष 2021 मेअंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस के अवसर पर जिलास्तरीय पुरस्कार जिलाधिकारी गौतमबुद्ध नगर द्वारा सम्मानित किया गया व 3 दिसबंर वर्ष 2022 मे अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस के अवसर पर राज्यस्तरीय पुरस्कार राज्यपाल उत्तरप्रदेश आनंदीबेन पटेल द्वारा सम्मानित किया जा चुका है। आगामी 3 दिसम्बर वर्ष 2023 को अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस के अवसर पर दिल्ली विज्ञान भवन मे माननीया राष्ट्रपति द्रोपती मुर्मू द्वारा तेजवीर सिंह नेता को मैडल,प्रस्सति पत्र व 5 लाख रुपये की धनराशि देकर सम्मानित किया जायेगा।

https://www.futurelinetimes.page/2022/12/blog-post_40.html
    

Post a Comment

0 Comments