विश्व हिंदू जन कल्याण संस्थान की दूसरी बैठक कुटूम ऐप के माध्यम से हुई संपन्न।

पंडित मनोज कुमार दीक्षित वरिष्ठ पत्रकार,
फ्यूचर लाइन टाईम्स।
लखनऊ! विश्व हिंदू जन कल्याण संस्थान की दूसरी बैठक कुटुंब के माध्यम से हुई! इस बैठक के माध्यम से उत्तर प्रदेश के कुछ जिलो में भयंकर बाढ लखीमपुर, सीतापुर, उन्नाव में आई हुई बाढ़ के बारे में चर्चा  हुई! विश्व हिंदू जन कल्याण संस्थान समाज सेवी संस्थान है यह संस्थान तीनों जिलों में भोजन वितरण का कार्य कर रहा है! विश्व हिंदू जन कल्याण संस्थान के वरिष्ठ पदाधिकारी बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का दौरा कर क्षेत्र में आई भयंकर बाढ़ से पीड़ित लोगों के बीच जाकर उनसे संपर्क किया तथा हाल-चाल पूछ कर भोजन वितरण किया जा रहा है! इस बैठक में उपस्थित विश्व हिंदू जन कल्याण संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित मनोज कुमार दीक्षित, प्रदेश सचिव रामानंद तिवारी, लखनऊ मंडल कार्यकारी अध्यक्ष महिला मोर्चा प्रीति सिंह, उन्नाव जिला उपाध्यक्ष ओम प्रकाश पांडे, उन्नाव जिला महासचिव रामचंद्र सिंह, बहराइच जिला कोषाध्यक्ष सोनू शुक्ला,  विकास कुमार रावत, अटल पोरवाल एवं बहुत से कार्यकर्ता उपस्थित रहे!

Post a Comment

0 Comments