उ.प्र. राष्ट्रीय सेवा योजना के राज्य सम्पर्क अधिकारी का जी.बी.यु. दौरा।

फ्यूचर लाइन टाईम्स, शफ़ी मोहम्मद शैफ़ी संवाददाता ग्रेटर नोएडा की रिपोर्ट ‌।
ग्रेटर नोएडा। गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय के तत्वावधान में शनिवार को राष्ट्रीय सेवा योजना उत्तर प्रदेश के राज्य सम्पर्क अधिकारी डा. अंशुमालि शर्मा का आना हुआ। इस दौरान उन्होंने विश्वविध्यालय के अधिष्ठाता छात्र कल्याण डा. मनमोहन सिंह सिसोदिया  के कार्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना की तीनों इकाईयों के सभी कार्यक्रम अधिकारियों से चर्चा की। विश्वविध्यालय के एन.एस.एस. समन्वयक डा. सुशील कुमार ने विश्वविध्यालय में विगत वर्षों में एन.एस.एस. द्वारा किए गए कार्यों से अवगत कराया। सभी कार्यक्रम अधिकारियों ने स्मृति चिन्ह देकर उनका सम्मान किया। इस अवसर पर मुख्य छात्रावास अभिरक्षक (पुरुष) डा. सुभोजित बनर्जी के साथ सभी कार्यक्रम अधिकारी डा. नागेन्द्र सिंह, डा. प्रकाश चन्द्र दिलारे, डा. समर रक्सीन एवं डा. प्रियंका सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रहीं।

Post a Comment

0 Comments