बसपा का दामन छोड़ पूर्व विधानसभा प्रत्याशी नईम मलिक रालोद में हुए शामिल।

फ्यूचर लाइन टाईम्स, राशिद मलिक संवाददाता मुजफ्फरनगर।
मुजफ्फरनगर।  बुढ़ाना विधानसभा से पूर्व विधानसभा प्रत्यासी नईम मलिक ने भी रालोद का दामन थाम लिया है। उन्होंने दिल्ली पहुंचकर रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी के समक्ष राष्ट्रीय लोकदल में पुन: आस्था जताते हुए रालोद की सदस्यता ग्रहण कर ली। राष्ट्रीय लोकदल के अन्य पदाधिकारियों से भी उन्होंने वार्ता की। रालोद प्रमुख जयंत चौधरी से सियासत के ताजा हालात और पार्टी की रणनीति को लेकर भी विस्तार से चर्चा की।
बसपा को  जिले में झटका देते हुए रालोद ने अपना कुनबा बढ़ाने का काम किया है। पूर्व विधनसभा प्रत्यासी नईम मलिक ने भी बुधवार को रालोद का दामन थाम लिया। उन्होंने रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी के समक्ष दिल्ली में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। एक निजी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नईम मलिक ने कहा कि 2022 के विधानसभा चुनाव में रालोद पार्टी  भारी बहुमत से विजय होगी और रालोद के मुखिया जयंत चौधरी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बनेंगे।

Post a Comment

0 Comments