शमशान के पास चल रही ठगी अवैध मिलावटी कच्ची शराब की बिक्री, पुलिस ने छापा मारा, दो गिरफ्तार।

फ्यूचर लाइन टाईम्स, शफ़ी मोहम्मद शैफ़ी संवाददाता ग्रेटर नोएडा। 
ग्रेटर नोएडा।थाना रबूपुरा पुलिस द्वारा अवैध शराब बनाने वाले 02 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से दो प्लास्टिक की कैन जिसमें लगभग 30 ली0 कच्ची शराब व दूसरी में 20 ली0 अपमिश्रित शराब, 05 किलो यूरिया खाद प्लास्टिक की पन्नी में, करीब 10 किलो गुड, 100 ग्राम नौसादर आदि बरामद।
दिनांक 22.06.2021 को थाना रबूपुरा पुलिस द्वारा अवैध शराब बनाते हुये अभियुक्तों मक्कन निवासी ग्राम चंडीगढ थाना रबूपुरा गौतमबुद्धनगर, सुन्दर सिंह निवासी ग्राम चंडीगढ थाना रबूपुरा गौतमबुद्धनगर को ग्राम तकीपुर के जंगल से अवैध शराब बनाने के उपकरण के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा पूर्व में भी अवैध शराब बनाने वालो के विरूद्ध चलाये गये अभियान के दौरान अभियुक्त मक्कन उपरोक्त द्वारा पुलिस पार्टी पर साथियों के साथ हमला किया गया था। 



Post a Comment

0 Comments