नोएडा। भारतीय किसान यूनियन (लोकशक्ति) की एक महत्वपूर्ण बैठक सेक्टर-16 स्थित विद्युत विभाग के मुख्य अभियंता संजय कुमार जैन के कार्यालय पर जिला अध्यक्ष युवा अमित गौड़ के नेतृत्व में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता भाकियू लोकशक्ति के परिवहन मंत्री ओमप्रकाश गुर्जर ने की।
बैठक में गौतमबुद्ध नगर के गांवों और नगर क्षेत्रों में बढ़ती बिजली समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया। राष्ट्रीय महासचिव बीसी प्रधान ने विद्युत विभाग को कड़े शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा कि क्षेत्र में जर्जर बिजली लाइनें, बार-बार होने वाली कटौती तथा आबादी बढ़ने के बावजूद पुरानी व्यवस्था के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने घरों के ऊपर से गुजर रही खतरनाक बिजली लाइनों को शीघ्र हटाने और बढ़े हुए बिजली बिलों की समस्याओं का एक ही स्थान पर समाधान करने की मांग उठाई।
भाकियू लोकशक्ति कार्यकर्ताओं ने 9 प्रमुख समस्याओं से संबंधित ज्ञापन मुख्य अभियंता को सौंपा। मुख्य अभियंता ने सभी समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।
बैठक में सतपाल यादव, प्रताप नागर, जीता ठाकुर, सुनील भाटी, महेश तंवर, प्रदीप भाटी, संजय भाटी, खेमे सिंह, शीलू सिंह, राजकुमार उर्फ मोनू, अजब सिंह भाटी, हरि अवाना, विजयपाल भाटी, हरेन्द्र बैसोया, आनंद भाटी, अरुण गौतम, अंकुर कश्यप सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
अंत में कार्यकर्ताओं ने “भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति जिंदाबाद” के नारों के साथ किसानों एवं आम जनता की समस्याओं के समाधान तक संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया।
0 टिप्पणियाँ