मनोज तोमर ब्यूरो चीफ राष्ट्रीय दैनिक फ्यूचर लाइन टाइम्स गौतम बुद्ध नगर।
नोएडा, गौतम बुध नगर (6 अक्टूबर 2025): सलारपुर स्थित शिव मंदिर, गुर्जर सम्राट मिहिर भोज चौक मेट्रो स्टेशन 81 नोएडा पर सोमवार को शरद पूर्णिमा के शुभ अवसर पर भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के संस्थापक बाबा महेंद्र सिंह टिकैत की 90वीं जयंती श्रद्धा और किसान जागृति के रूप में मनाई गई।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 10 बजे यज्ञ और हवन से हुआ। इसके बाद उपस्थित कार्यकर्ताओं और श्रद्धालुओं ने बाबा टिकैत के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर सभी ने बाबा की नीतियों पर चलकर संगठन को और मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
कन्या पूजन और संत पूजन के उपरांत जिलाध्यक्ष अशोक भाटी के नेतृत्व में “टिकैत रसोई” द्वारा विशाल भंडारे का शुभारंभ किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
जिलाध्यक्ष अशोक भाटी ने कहा कि “बाबा टिकैत ने 1986 में किसानों को अपनी बात रखने के लिए भाकियू के रूप में सशक्त मंच दिया। उन्होंने सिखाया कि किसान अपनी भाषा में अधिकारियों से बात कर अपनी समस्याओं का समाधान करा सकता है।” उन्होंने कहा कि आज भी भाकियू परिवार सरकारों की तानाशाही, भ्रष्टाचार और प्रशासनिक अन्याय के खिलाफ किसानों व मजदूरों की लड़ाई लड़ रहा है।
इस अवसर पर सुभाष चौधरी, परविंदर अवाना, श्रीपाल कसाना, झलकेश बाबूजी, मनोज त्यागी, सिंहराज गुर्जर, रविंद्र भगतजी, अनिल अवाना, दीपक भाटी, संजय फौजी, योगेश भाटी, रवि प्रधान, राजेश सिंह, अजय गुर्जर, सुंदर बाबा, परवीन बाबा, गजेंद्र रक्सौल, मनीष सिंह, हरिकिशन भगतजी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम में एसएचओ फेस-2 विद्यांचल तिवारी, चौकी इंचार्ज नगला कचहरी आस्था चौधरी और चौकी इंचार्ज सलारपुर रविंद्र सिंह समेत पुलिस प्रशासन की विशेष उपस्थिति रही। अंत में अशोक भाटी ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त करते हुए बाबा टिकैत को श्रद्धासुमन अर्पित किए।
0 टिप्पणियाँ