राष्ट्रीय फ्यूचर लाइन टाईम्स फ्यूचर लाइँ टाईम्स विशेष संवाददाता दिल्ली।
नई दिल्ली। दिल्ली राज्य भारत स्काउट और गाइड के रोवर लीडर हरप्रीत सिंह ने इतिहास रचते हुए राजधानी के सबसे कम उम्र के हिमालय वुड बैज धारी बनने का गौरव प्राप्त किया है। यह उपलब्धि न केवल दिल्ली स्काउटिंग के लिए गर्व का विषय है, बल्कि युवाओं के लिए एक प्रेरणास्त्रोत भी है।
हरप्रीत सिंह ने मध्य प्रदेश के राष्ट्रीय प्रशिक्षण केंद्र, पंचमढ़ी में दिनांक 6 मई 2025 से 12 मई 2025 तक आयोजित हिमालय वुड बैज कोर्स (रोवर शाखा) में भाग लिया। इस कठिन और अत्यंत महत्वपूर्ण प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान हरप्रीत ने सभी विषम परीक्षाओं को सफलतापूर्वक उत्तीर्ण किया। परीक्षा परिणाम 15 मई 2025 को घोषित किया गया, जिसमें हरप्रीत सिंह ने उत्कृष्ट अंकों के साथ सफलता प्राप्त की।
यह उपलब्धि विशेष रूप से महत्वपूर्ण है क्योंकि हिमालय वुड बैज स्काउटिंग का एक उच्च स्तरीय प्रशिक्षण है, जिसे प्राप्त करना अत्यंत कठिन माना जाता है। हरप्रीत ने इसे अपने पहले ही प्रयास में हासिल कर यह सिद्ध किया कि समर्पण, मेहनत और अनुशासन से कोई भी लक्ष्य कठिन नहीं।
दिल्ली स्काउट और गाइड संगठन के पदाधिकारियों ने हरप्रीत सिंह को इस ऐतिहासिक सफलता पर हार्दिक बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए आशा जताई कि वे इसी तरह आगे भी स्काउटिंग की दुनिया में नया कीर्तिमान स्थापित करते रहेंगे।
अवतार सिंह
ग्रुप लीडर, राजधानी स्काउट ग्रुप, दिल्ली राज्य।
0 टिप्पणियाँ