ग्रेटर नोएडा। गलगोटियास विश्वविद्यालय के एन० एस० एस० विभाग ने “युवा संवाद भारत @ 2047” के कार्यक्रम का किया भव्य आयोजन। इस कार्यक्रम में मँजू सिंह मैम ओएसडी विशेष कार्य अधिकारी एवम् राज्य संपर्क अधिकारी राष्ट्रीय सेवा योजना कोष्ठक “उच्च शिक्षा विभाग” उत्तर प्रदेश शासन लखनऊ मुख्य अतिथि के रूप में पहुँची। उनकी गरिमामयी उपस्थिति ने पूरे वातावरण को ऊर्जावान बना दिया। उन्होंने युवाओं को अपनी तेजस्वी वाणी में सम्बोधित करते हुए कहा कि हमें बहुत गर्व है कि आज का भारत दुनिया का सबसे युवा देश है। हमें अपने देश के युवाओं से बहुत सी उम्मीदें हैं। जिनको वो आगे आने वाले समय में अवश्य ही पूरा करके पूरी दुनिया में भारत माता का नाम रोशन करेंगे। माननीय प्रधानमंत्री जी के सपनों को साकार करने के लिये “युवा संवाद भारत@2047” भारत सरकार द्वारा शुरू की गई एक बडी पहल है, जिसका उद्देश्य देश के युवाओं को भारत के भविष्य की दिशा तय करने में सक्रिय रूप से भागीदार बनाना है। इसका लक्ष्य 2047 तक भारत को एक विकसित और सशक्त राष्ट्र बनाने की दिशा में विचार-विमर्श, संवाद और योजनाएं तैयार करना है, जब देश अपनी स्वतंत्रता की 100वीं वर्षगांठ मनाएगा। तब भारत अपने आप में हर प्रकार से सक्षम, साँस्कृतिक रूप से समृद्ध और दुनिया का एक महान शक्तिशाली राष्ट्र होगा। यही प्रधानमंत्री जी का एक सपना है।गलगोटियास विश्वविद्यालय के एन एस एस विभाग की समन्वयक अधिकारी शुश्री प्राँजलि मिश्रा ने विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए का कि इस महत्वपूर्ण पहल के माध्यम से युवाओं को विभिन्न सामाजिक, आर्थिक और पर्यावरणीय मुद्दों पर जागरूक करना है। उन्होंने “ विकसित भारत @ 2047” के महत्वपूर्ण मुद्दों और अपने राष्ट्र के प्रति नागरिकों के क्या-क्या महत्वपूर्ण कर्तव्य हैं इन सभी विषयों पर विस्तार से चर्चा की। साँस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से और पोस्टर प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों ने अपनी शानदार प्रस्तुति दी।गलगोटियाज विश्वविद्यालय के सीईओ डा० ध्रुव गलगोटिया ने अपना संदेश प्रेषित करते हुए विद्यार्थियों से कहा कि आज की सदी भारत की सदी है और माननीय प्रधानमंत्री जी के सपने को साकार करना हम सब की ज़िम्मेदारी है। "हमारा लक्ष्य है कि युवा शक्ति के सामर्थ्य को पहचानते हुए उन्हें भारत के भविष्य के निर्माण में अग्रणी भूमिका प्रदान करें।"
आज के इस कार्यक्रम के उद्देश्य इस प्रकार से रहे।
उद्देश्य: "युवा संवाद भारत @ 2047" का मुख्य उद्देश्य है।2047 तक के लिए एक प्रगतिशील भारत का खाका तैयार करना युवाओं को सशक्त बनाना और उन्हें नेतृत्व करने के लिए प्रेरित करना,सामूहिक प्रयासों के माध्यम से एक स्थायी और समृद्ध भविष्य की दिशा में कदम बढ़ाना।
0 टिप्पणियाँ