कांग्रेस कमेटी नोएडा विधानसभा में धन्यवाद एवं आभार कार्यक्रम की शुरुआत ।

 
मनोज तोमर दैनिक फ्यूचर लाइन टाईम्स ब्यूरो चीफ गौतमबुद्धनगर 
नोएडा ।महानगर कांग्रेस कमेटी नोएडा अध्यक्ष मुकेश यादव के नेतृत्व में साउथ ब्लॉक सेक्टर 37  नोएडा में बाबा साहब अंबेडकर पार्क में बाबा साहब को श्रद्धा सुमन पुष्प अर्पित कर  नमन किया और धन्यवाद एवं आभार कार्यक्रम नोएडा विधानसभा की शुरुआत की कार्यक्रम के आयोजक अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी पूर्व सदस्य राजकुमार भारती ने किया ।वरिष्ठ कांग्रेस नेता एडवोकेट दिनेश अवाना ने कहा कि नोएडा विधानसभा में धन्यवाद एवं आभार कार्यक्रम की शुरुआत से हम नोएडा विधानसभा के सभी मतदाताओ व गठबंधन के सभी सम्मानित राजनीतिक दल के नेताओं को आभार व्यक्त करते है कहा कि इसी तरह निरंतर जो जनादेश 2024 में मिला है वही जनादेश उत्तर प्रदेश  में आने वाले विधानसभा चुनाव में मिलेगा 
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी सोशल मीडिया प्रदेश महासचिव पवन शर्मा  ने कहा कि संविधान की जीत हुई लोकतंत्र की जीत हुई आने वाले समय में पूरे देश व प्रदेश में कांग्रेस व गठबंधन के राजनीतिक दलों को जो जनादेश मिलेगा और  सभी नोएडा विधानसभा क्षेत्र के सम्मानित लोगों का धन्यवाद व आभार व्यक्त किया
इस मौके पर मुख्य रूप से महानगर अध्यक्ष मुकेश यादव, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एडवोकेट दिनेश अवाना, युवा कांग्रेस गौतम बुध नगर जिला अध्यक्ष जावेद खान, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष गौतमबुधनगर राज़ कुमार मोनू, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी सोशल मीडिया प्रदेश महासचिव पवन शर्मा, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य यतेंद्र शर्मा, कांग्रेसी नेता डॉक्टर सीमा, पूर्व अध्यक्ष नोएडा कांग्रेस शहाबुद्दीन, नसीम, राजू चौहान ,अरुण प्रधान, नरेश चोधरी,परमाल चोधरी,विजय पाल, हरपाल, विवेक, अविनाश भारती,वीर सिंह,फुल सिंह,राम कृष्ण,अमन ठाकुर,सोनू गुप्ता,राजू,टीटू व अन्य लोग मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ