मानस अवलोकन संस्था ने मनाया “श्री हनुमान जन्मोत्सव” विद्यार्थियों ने बिखेरे अपनी महान संस्कृति के विविध रंग।




मनोज तोमर दैनिक फ्यूचर लाइन टाईम्स ब्यूरो चीफ गौतमबुद्धनगर 
ग्रेटर नोएडा।एम० एल० आर० डी० पब्लिक स्कूल झाझर में “श्री हनुमान जन्मोत्सव” का भव्य आयोजन मानस अवलोकन संस्था कलूपुरा गौत्तम बुद्ध नगर के तत्वावधान में किया गया। इस कार्यक्रम में सबसे पहले श्री हनुमान जी की पूजा अर्चना के बाद विद्यार्थियों द्वारा श्री हनुमान चालीसा का सस्वर २७ बार पाठ किया गया। उसके उपरांत विद्यार्थियों ने रंगमंच पर अपनी अद्भुत प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए एक नाटक के माध्यम से सम्पूर्ण रामायण का बहुत ही मार्मिक मंचन किया। श्री रामजन्मोत्सव की बँधायी बजी तो सभी श्रोता ख़ुशी से झूम उठे। और जब श्री राम वन गमन और श्री सीता जी हरण दृश्य दर्शकों के सामने आये तो उनके नेत्रों से अश्रुधारा बहने लगी। पूरे पाण्डाल में उपस्थित श्रोताओं ने विद्यार्थियों की अभिनय कला की बहुत-बहुत प्रसंशा की और बच्चों में इतने अच्छे संस्कार पैदा करने के लिये मानस अवलोकन संस्था की भी ह्रदय से बहुत प्रसंशा की। इसके उपरांत विभूति परिचय प्रतियोगिता” में विजयी प्रथम पाँच विद्यार्थियों को भी पुरस्कृत किया गया। यह प्रतियोगिता ३१ मार्च-२०२४ संपन्न हुई थी। 
मानस अवलोकन संस्था संस्था के महासचिव श्री हरिओम शास्त्री जी ने बताया कि मानस अवलोकन संस्था पिछले २५ वर्षों से राष्ट्र हित में अपनी भारतीय संस्कृति की महान विधाओं का अवलंबन करते हुए देश की महान विरासत को अनेक धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन द्वारा जन जन तक पहुँचाने का नेक कार्य कर रही है। संस्था के संयोजक श्री सॉजय विमल देव ने कहा कि यह संस्था सदैव से ही देश की युवा पीढ़ी को विशेष रूप से विद्यार्थियों जो कि देश का भविष्य हैं। उनके चहुँमुखी विकास की पक्षधर और हिमायती रही है। संस्था का सदउद्देश है कि आज की युवा पीढ़ी अपने महापुरुषों के जीवन से सीख लेकर अपने राष्ट्र की महान संस्कृति का अवलंबन करते हुए देश के उज्ज्वल भविष्य का निर्माण करे।  
इसी वृहद् सोच के साथ ही मानस अवलोकन संस्था कलूपुरा समय समय पर अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम और धार्मिक अनुष्ठान कराती रहती है। इसी कडी में संस्था ने एक “विभूति परिचय प्रतियोगिता” करायी थी। इस प्रतियोगिता में 45 विद्यालयों के 479 विद्यार्थी उपस्थित रहे। 
 

Post a Comment

0 Comments