दाऊद इब्राहिम की जमीन पर देश के सबसे बड़ा चित्रगुप्त भगवान के मंदिर की होगी स्थापना ! स्वामी चक्रपाणि महाराज

रामानंद तिवारी दैनिक फ्यूचर लाइन टाईम्स विशेष संवाददाता दिल्ली।
दिल्ली।स्वामी चक्रपाणि महाराज, राष्ट्रीय अध्यक्ष,अखिल भारत हिंदू महासभा/ संत महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी चक्रपाणि महाराज ने बताया कि अंडरवर्ल्ड दाऊद इब्राहिम की जमीन पर भारत का सबसे बड़ा चित्रगुप्त भगवान का मंदिर स्थापना करेंगे, जिसमें शिव परिवार भी होगा और माता सीता और भगवान राम का भी प्रतिमा होगा,भगवान चित्रगुप्त की स्थापना करने का उद्देश्य यह है ताकि लोगों को यह आभास रहे की कोई कर्म करने के बाद कर्मों का फल भगवान चित्रगुप्त देते हैं अच्छे कर्म करने वाले को स्वर्ग और बुरे कर्म करने वालों को नरक मिलता है इसलिए कोई भी अपराध करने से पहले भगवान चित्रगुप्त मंदिर एक बार जरूर जाएं और देखें कि भगवान चित्रगुप्त अपने कलम और दवात से सबके कर्मों का लेखा जोखा रखते हैं और कर्म करने के बाद उसी अनुसार उसकी सजा या फल देते हैं ,दाऊद इब्राहिम ने भी देश के साथ गद्दारी किया ,मासूम लोगों को मारा और बम कांड किया देश का भगोड़ा ऐसे लोगों को सबक देना चाहिए।

Post a Comment

0 Comments