त्रिपुरा प्रभारी डा. महेश शर्मा ने 51 शक्तिपीठ माता त्रिपुरा सुन्दरी के मंदिर पहुंचकर, किये दर्शन।

मनोज तोमर ब्यूरो चीफ दैनिक फ्यूचर लाइन टाईम्स गौतम बुद्ध नगर।
नोएडा/त्रिपुरा। त्रिपुरा प्रवास के तीसरे दिन गौतमबुद्ध नगर के सांसद एवं त्रिपुरा प्रभारी डा. महेश शर्मा ने 51 शक्तिपीठ माता त्रिपुरा सुन्दरी के मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना की और माता के दर्शन कर आशीर्वाद लिया उनके साथ में त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री व नव निर्वाचित सांसद राज्यसभा बिप्लब देव जी तथा भाजपा प्रवक्ता डा. संबित पात्रा उपस्थित रहें। माता के दर्शन के उपरांत भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ त्रिपुरा प्रदेश कार्यालय पर सोशल मीडिया, आईटी और मीडिया के पदाधिकारियों और प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर आगामी चुनाव की रणनीति बनाई। बैठक के दौरान डा. संबित पात्रा, प्रदेश अध्यक्ष राजीब भट्टाचार्य एवं प्रदेश महामंत्री संगठन फनेन्द्रनाथ शर्मा उपस्थित रहें।

Post a Comment

0 Comments