आंदोलनकारियों पर लाठी बरसाना जेल भेजना लोकतंत्र की हत्या! भारतीय किसान यूनियन भानु

फ्यूचर लाइन टाईम्स, मोहित खरवार संवाददाता नोएडा
नोएडा। नोएडा प्राधिकरण पर अपनी माँगो को लेकर शांतिपूर्ण आंदोलन करने आए बेक़सूर व निहत्थे किसानों पर लाठीचार्ज व जेल भेजने के विरोध में भारतीय किसान यूनियन भानु के कार्यकर्ताओं की एक बैठक हुई। 
बैठक में नोएडा प्राधिकरण व पुलिस प्रसाशन के ख़िलाफ़ रोष ज़ाहिर किया गया और निर्णय लिया गया कि, इस सम्बंध में कल शुक्रवार 3 सितम्बर को दोपहर 12 बजे मुख्यमंत्री के नाम सिटी 
मजिस्ट्रेट को ज्ञापन दिया जाएगा। बैठक को सम्बोधित करते हुए भारतीय किसान यूनियन भानु के राष्ट्रीय महासचिव चौधरी बेगराज गुर्जर ने कहा कि, नोएडा प्राधिकरण 45 वर्षों से किसानों का शोषण करता चला आ रहा है और जब कोई भी किसान संगठन आंदोलन करता है तो, समस्याओं का समाधान करने के बजाय धारा 144 लगा कर आंदोलन को कुचलने का कार्य किया जाता है। किसान परिषद के नेतृत्व में एक सितम्बर को आंदोलन में किसानों के साथ दुर्व्यवहार किया गया जो निन्दनीय है।महिला और बुजुर्गों को भी नहीं बख्शा गया। निहत्थे आंदोलनकारियों पर लाठी बरसायी गयीं व जेल भेज दिया गया। जो सरासर अन्याय है व लोकतंत्र की हत्या है। भारतीय किसान यूनियन भानु इस क्रत्य की घोर निंदा करती है। 
बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश महामंत्री बीसी प्रधान, विधि प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष लाटसाहब लोहिया एडवोकेट, ज़िला संयोजक रामकेश चौधरी, ज़िला उपाध्यक्ष राजबीर मुखिया, ज़िला महासचिव सुभाष भाटी, ज़िला वरिष्ठ उपाध्यक्ष संतराम नवाना, नोएडा महानगर अरुण शर्मा, संयोजक प्रेम सिंह भाटी, युवा मोर्चा अध्यक्ष कौशेंद्र यादव, मास्टर मांगेराम शर्मा अजय चौधरी, लौकेश पीलवान,गजराज नंबरदार, पवन खारी, सिंघराज भाटी, चंदरपाल मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments