बिग बॉस विनर सिद्धार्थ शुक्ला का निधन बेहद दुखद : रिखम

सिद्धार्थ शुक्ला की अदाकारी को कभी भूलाया नहीं जाएगा : प्रगति चौहान
बागपत से विवेक जैन की रिपोर्ट। 
बागपत। मशहूर टीवी कलाकार और बिग बॉस सीजन 13 के विजेता रहे सिद्धार्थ शुक्ला का गुरुवार की सुबह निधन हो गया। उनके निधन पर फिल्मी जगत से जुड़े लोगों ने गहरा दुख व्यक्त किया है। 
बागपत के सुन्हैड़ा गांव के रहने वाले फिल्म डायरेक्टर रिखम सोनी ने कहा कि सिद्धार्थ शुक्ला महज 40 साल के थे। उन्हें कई टीवी सीरियल्स में काम करने का मौका मिला। अपने हुनर से वह हर किसी के दिलों में छाए रहे। असमय उनका चला जाना वास्तव में फिल्म इंडस्ट्रीज के लिए एक बहुत बड़ी क्षति है, जिसकी भरपाई कभी पूरी नहीं की जा सकती। मॉडल एंड एक्टर प्रगति चौहान ने बताया कि सिद्धार्थ शुक्ला ने वर्ष 2008 में टीवी शो बाबुल का आंगन छूटे ना से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंनें जाने पहचाने से अजनबी, सीआईडी, बालिका वधू और लव यू जिंदगी जैसे टीवी शोज और कई रियलिटी शोज भी किये। उन्होंने हंप्टी शर्मा की दुलहनिया फिल्म में भी काम किया था। उनके निधन से वास्तव में पूरी फिल्म इंडस्ट्रीज को सदमा लगा है। वह अपनी अदाकारी व एक्टिंग के लिए हमेशा जाने जाएंगे और उन्हें कभी भी भूलाया नहीं जाएगा।

Post a Comment

0 Comments