पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह द्वारा जनपद में आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के मद्देनजर पोलिंग बूथों की सुरक्षा व्यवस्था का किया निरीक्षण।

फ्यूचर लाइन टाईम्स, सफ़ी मोहम्मद सैफी संवाददाता ग्रेटर नोएडा। 
ग्रेटर नोएडा /नोएडा। पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह द्वारा जनपद गौतम बुद्ध नगर में आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के मद्देनजर ग्रेटर नोएडा के दादरी एवं जारचा क्षेत्र के पोलिंग बूथों की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण कर ग्रामीणों से की गयी वार्ता व सम्बन्धित अधिकारियों को दिये आवश्यक दिशा निर्देश। 
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सपने को साकार करने में पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्ध नगर की संपूर्ण पुलिस, पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह के नेतृत्व में जीरो ग्राउंड पर लगातार कार्यवाही सुनिश्चित कर रही है। ताकि सभी प्रकार के अपराधों पर अंकुश लगाया जा सके और गौतमबुद्धनगर में औद्योगिक विकास को गति प्रदान की जा सके। इस कड़ी में पुलिस आयुक्त गौतमबुद्धनगर द्वारा स्वयं व अपर पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था, पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा के साथ आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दृष्टिगत आज दिनांक अप्रैल 08.2021 को ग्रेटर नोएडा के दादरी क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम बैरंगपुर एवं जारचा क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम छोलस के पोलिंग बूथों की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण कर ग्रामीणों से की वार्ता की गयी। निरीक्षण के दौरान पोलिंग बूथों की सुरक्षा व्यवस्था के लिये पीएसी बल को व्यवस्थित करने हेतुु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। ग्रामीणों से वार्ता कर कोविड-19 के नियमों का पालन करने की अपील करते हुये चुनावों को शांतिपूर्ण ढंग से कराने के लिये निर्देशित किया गया। ग्राम सुरक्षा समिति से उम्र दराज बुर्जुगों को हटाकर युवाओं को समिति में कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया गया एवं ग्राम सुरक्षा समिति में लाइसेंसधारकों को भी वरीयता देने को कहा गया। हिस्ट्रशीटरों पर निगरानी एवं उनकी वर्तमान स्थिति का जायजा लेने के लिये निर्देशित किया गया। पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह के नेतृत्व में समय-समय पर पंचायत चुनावों के दृष्टिगत सम्बंधित अधिकारीगणों को निर्देशित किया जा रहा है।

Post a Comment

0 Comments