किसान एकता संघ ने गाजीपुर दिल्ली बार्डर पर किया संगठन का विस्तार।

फ्यूचर लाइन टाईम्स, सफ़ी मोहम्मद सैफी ग्रेटर नोएडा की रिपोर्ट। ग्रेटर नोएडा / नोएडा : किसान एकता संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोरन प्रधान की मौजूदगी में भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति के पदाधिकारियों ने लोकशक्ति को छोड़ कर किसान एकता संघ में सदस्यता ली व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोरन प्रधान की अनुशंसा व राष्ट्रीय संरक्षक चौधरी बाली सिंह अम्बावता के आदेशाअनुसार उदयवीर यादव बहलोलपुर निवासी को राष्ट्रीय सचिव के पद पर नियुक्ति प्रदान की गई साथ ही साथ उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष आदरणीय अखिलेश प्रधान ने निठारी निवासी सोविन्र्द अवाना को प्रदेश उपाध्यक्ष व अशोक शर्मा मोरना को प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी प्रदान की संगठन के युवा प्रदेश अध्यक्ष पंडित विवेक पहलवान ने भौवापुर निवासी संजय डेढा जी को प्रदेश महासचिव युवा के पद पर जिम्मेदारी प्रदान की। सभी पदाधिकारियों को गाजीपुर बार्डर किसान एकता संघ के कैम्प कार्यालय पर जिम्मेदारी प्रदान की गयी। मौके पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी सोरन प्रधान,राष्ट्रीय प्रवक्ता पंडित प्रमोद शर्मा, नव नियुक्त राष्ट्रीय सचिव उदयवीर यादव, प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश अखिलेश प्रधान, पूर्व प्रदेश प्रभारी जितेन्र्द सिंह अम्बावता, नव नियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष सोविन्र्द सिंह अवाना,प्रदेश महासचिव सतीश कनारसी, नव नियुक्त प्रदेश सचिव अशोक शर्मा, मेरठ मंडल प्रभारी चौधरी पप्पू प्रधान, वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष युवा रमाकान्त शर्मा, मनीष नागर संस्थापक सदस्य, बिजेन्र्द पंडित सदस्य, दीपक चौधरी व सचिन यादव सहित  पदाधिकारी मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments