इंटरनैशनल विमिंस डे पर शारदा अस्पताल प्रबंधन ने कि विशेष व्यवस्था

फ्यूचर लाइन टाईम्स, सेफ़ी मोहम्मद सैफी संवाददाता ग्रेटर नोएडा की रिपोर्ट।


ग्रेटर नोएडा : इंटरनैशनल विमिंस डे के मौके पर शारदा अस्पताल प्रबंधन ने अपने यहां विशेष व्यवस्था की थी। इस दौरान वैक्सीन लगवाने के लिए आने वाली महिलाओं के सम्मान में विशेष रूप से पिंक बूथ बनाया गया। यहां पर केवल महिलाओं का ही पंजीकरण किया गया। शारदा अस्पताल के प्रवक्ता डाॅ अजीत कुमार ने बताया कि फिलहाल वैक्सीन लगाने का तीसरा चरण चल रहा है। इसी बीच महिला दिवस आने की खुशी में उनके लिए अलग से बूथ बनाया गया। यहां पर तैनात कर्मचारी और डाॅक्टरों को भी पिंक कपडे में आने को कहा गया था, ताकि उन्हें लगे कि उनके सम्मान में पूरा अस्पताल एक है। यहां वैक्सीन लगवाने आई मौसमी भटृटाचार्य ने कहा कि यहां आकर एक अलग सी फीलिंग हुई; अच्छा लगा कि हमलोगों के सम्मान में इस तरह के प्रयाय किए गए। रेणू भाटिया ने कहा कि जिस तरह से हमलोगों को यहां पर इज्जत मिली है यदि ऐसा ही व्यवहार हर जगह मिले तो अपने आप ही नारी सशक्तीकरण आ जाएगा। अजीत कुमार ने कहा कि इसके साथ मेडिकल काॅलेज और अस्पताल के सभी स्टाफ ने पिंक कपडे पहनकर महिलाओं के प्रति अपना सम्मान जाहिर किया। शारदा विवि से लेकर अस्पताल के सभी महिला कर्मचारियों ने इसके लिए स्टाफ का धन्यवाद दिया। उनका कहना था कि इस कैंपस में जेंडर का कोई भेदभाव नहीं है। सभी आजादी से अपनी बात रखते है और सभी की राय सुनी जाती है।

Post a Comment

0 Comments