जोर शोर से महिला दिवस /चौपाल कार्यक्रम का आयोजन हुआ

  कासगंज मनोज तोमर


कासगंज:-जनपद कासगंज वि0क्षे0सोरों के गाँव नगला चिंती प्राथमिक विद्यालय पर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मिशन शक्ति/चौपाल का आयोजन किया गया।जिसमे इस कार्यक्रम का शुभारंभ ए0आर0पी0  सचिन कुमार पुंढीर ने माँ सरस्वती व भारत माँ के सम्मुख  दीप प्रज्ज्वलन व माल्यार्पण कर सभी महिलाओं को शपथ ग्रहण कराई तथा समस्त नारी शक्तियों की गाथाओं का व्याख्यान किया।इस कार्यक्रम में समस्त छात्राओं को भी सम्मानित व पुरस्कृत किया गया।इस अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर समस्त विद्यालय परिवार की ओर से सभी महिलाओं,बहिनो,बेटियों के लिए हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं।इसमें विद्यालय प्रमुख सत्यनारायण दक्ष ,विवेक सिंह तोमर स0अ0 व आकांक्षा पुंढीर स0अ0 एवं रसोइया  मायादेवी राखी,एस0एम0सी0अध्यक्ष की पूर्ण सहभागिता रही।



Post a Comment

0 Comments