दो नाबालिग लड़कों को संदिग्ध अवस्था में तहसील दादरी के पास घूमते हुए मिले।

फ्यूचर लाइन टाईम्स, सौरभ शर्मा संवाददाता दादरी। 

दादरी  : दिनांक 26 अक्टूबर 2020 को रात्रि में दो नाबालिग लड़कों को संदिग्ध अवस्था में रात के 2:00 बजे तहसील दादरी के पास घूमते हुए रोका गया और उनसे नाम पता पूछते हुए जानकारी की गई तो उक्त दोनों लड़के ने अपने नाम पता संजीव पुत्र विनोद उम्र करीब 17 वर्ष   व कपिल पुत्र ब्रहम उम्र करीब 16 वर्ष निवासीगण ग्राम मांडी दिल्ली बताएं जिनके यहां संदिग्ध अवस्था में घूमने का कारण पूछा तो बताया कि वे दोनों दिल्ली अपने घर से परिजनों की डांट डपट से घबरा कर दिनाँक 19 अक्टूबर 2020 को घर से चले आए थे और रास्ता भटक कर घूम रहे थे इनके बारे में इनके परिजनों से संपर्क कर जानकारी की गई तो बताया कि इस  संबंध में थाना फतेहपुर बेरी दिल्ली पर मु. अ. स. 402/2020 धारा 363 ipc पंजीकृत कराया गया है।  उक्त बच्चो के सम्बंध में थाना फतेहपुर बेरी पर विवेचक को जानकारी दी गई और दोनों बच्चों को सकुशल थाना फतेहपुर बेरी दिल्ली से आयी पुलिस व उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया।

Post a Comment

0 Comments