मनोज तोमर
दादरी : जारचा पुलिस ने देर रात चैकिंग के दौरान शराब से भरे हुए दो ट्रकों को पकड़ा। करीब 600 पेटी अंग्रेजी शराब हुई बरामद। जिसकी कीमत करीब पचास लाख रुपए। एनटीपीसी के चोना बॉर्डर से दोनों गाड़ियों को शराब सहित जब्त किया गया । बिहार से सप्लाई करने के लिए आ रहे थे शराब तस्कर। शराब तस्करों में मचा हाहाकार।थानाध्यक्ष जारचा व चौकी प्रभारी एनटीपीसी ने चार्ज लेते ही दिखाया अपना असर।क्षेत्र के एनटीपीसी चौकी इंचार्ज विकास चारण ने देर रात चेकिंग के दौरान दो ट्रक शराब बरामद की करीब 600 पेटी अंग्रेजी हरियाणा मार्क की शराब बरामद हुई हैं जिसकी कीमत पचास लाख रुपए बताई जा रही है।बिहार से सप्लाई करने के लिए शराब तस्कर आ रहे थे शराब। विकास चारण नहीं दो दिन पहले ही एनटीपीसी चौकी मैं इंचार्ज बने थे दो दिनों में ही उन्होंने वह कर दिखाया जो कभी दस साल में भी नहीं कर सके। ऐसे नेक और ईमानदार चौकी इंचार्ज की एनटीपीसी चौकी में हमेशा आवश्यकताएं पढ़ती रहती हैं और क्राइम पर भी अधिक प्रभाव पड़ने लगा है इन दो दिनों में ही सब चोरों की आंखों खोल दी हैं ।और क्राइम पर रोक लगने लगी है ।ऐसे चौकी इंचार्ज पहले भी कई बार आ चुके हैं ।पर अच्छे चौकी इंचार्ज को यहां पर कोई रुकने नहीं देता नेक और ईमानदार व्यक्ति की हर जगह आवश्यकता होती है ।वही गुण सारे अब एनटीपीसी न्यू चौकी इंचार्ज विकास चारण में हैं।
0 टिप्पणियाँ