दुजाना गाँव मे पी.सी.एस.(ज्यूडिशियल) कर जज बनी रुचि भाटी का सम्मान

दुजाना गाँव मे पी.सी.एस.(ज्यूडिशियल) की कठिन परीक्षा पास कर जज बनी गाँव की नातिन (धेवती) बहन रुचि भाटी का सम्मान समारोह बाबा फार्म पर आयोजित किया गया।जिसमें गाँव व क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम की अध्य्क्षता मास्टर मामराज नागर (बंबावड) व संचालन श्री श्यामवीर भाटी (प्रबंधक,मिहिरभोज कॉलेज) द्वारा किया गया।
  रुचि भाटी स्व० मास्टर अतरसिंह (बाबा) के भांजे श्री महिपाल भाटी (पाली) की पुत्री है।
  गाँव पहुँचने पर रुचि ने सबसे पहले अपने परिजनों संग दादी सत्ती के मंदिर पर पूजा-अर्चना की। मन्दिर समिति द्वारा रुचि की इस उपलब्धि के लिए उन्हें आशिर्वाद स्वरूप दादी सती की तस्वीर भेंट की। बाबा फार्म पहुँचने पर बहन रुचि भाटी का गाँव के व क्षेत्र के लोगों ने फूल-माला व बुके देकर उनका स्वागत किया। 
   इस अवसर पर उपस्थित शिक्षाविद राजपाल कसाना ने कहा कि रुचि ऐसी महिलाओँ के लिए एक उदाहरण है जो कहती है कि विवाह पश्चात पढ़ाई प्रभावित हो जाती है। सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष फकीरचंद नागर ने नवनियुक्त जज को जीवन भर ईमानदारी के साथ अपने दायित्व निर्वहन के लिए प्रेरित किया। उपस्थित सभी लोगों ने रुचि को बधाई व आशिर्वाद प्रदान किया। रुचि ने अपने विचार रखते हुए कहा कि माता-पिता को चाहिए कि वो अपने बच्चों पर अपनी मर्जी न थोपे तथा लड़का-लड़की मे भेद न करते हुए उन्हें अपनी रुचि व संकल्प का निर्धारण कर देने का अवसर देते हुए उन्हें भरपूर सहयोग प्रदान करें।
     कार्यकम आयोजक जितेन्द्र नागर (बब्लू) व मा० सुनील नागर ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।


Post a Comment

0 Comments