दादरी/गौतमबुद्ध नगर, 23 मार्च 2026। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, जेवर के आगामी 28 मार्च 2026 को होने वाले भव्य उद्घाटन को लेकर दादरी विधानसभा क्षेत्र में उत्साह का माहौल दिखाई दे रहा है। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रस्तावित इस ऐतिहासिक उद्घाटन कार्यक्रम को जन-जन तक पहुंचाने और अधिकाधिक जनभागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से क्षेत्र में आज विभिन्न स्थानों पर नुक्कड़ सभाओं का आयोजन किया जा रहा है।
इन सभाओं के माध्यम से दादरी विधानसभा के लोकप्रिय विधायक श्री तेजपाल सिंह नागर क्षेत्रवासियों से संवाद कर उन्हें कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान करेंगे। जनसंपर्क अभियान के तहत स्थानीय लोगों को जेवर एयरपोर्ट के महत्व और क्षेत्र के विकास में इसकी भूमिका के बारे में भी जानकारी दी जा रही है।
नुक्कड़ सभाओं का आयोजन साईं गार्डन एनक्लेव (विक्ट्री स्कूल के पास) शाम 5:30 बजे, ओम साईं गार्डन एनक्लेव शाम 6:00 बजे, ग्रीन एनक्लेव कॉलोनी (ग्रीन वे पब्लिक स्कूल) शाम 6:30 बजे तथा राम श्याम कॉलोनी (उदय पब्लिक स्कूल) शाम 7:00 बजे किया जाएगा। इसके साथ ही ग्राम अकीलपुर, ऊँचा गाँव और खगोड़ा में भी जनसंपर्क अभियान चलाकर लोगों को कार्यक्रम में भागीदारी के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
इस अभियान में हरेंद्र नागर, महकार मास्टरजी, धर्मी प्रधान, सोविन्द्र नागर, चतर सिंह प्रधान, दयाराम नागर, अजीत छावड़ी, बलजीत नागर, बिजेंद्र नंबरदार, पवन फागना, भीष्म शर्मा और चाहतराम सहित क्षेत्र के अनेक जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ता सक्रिय रूप से लोगों से संपर्क कर रहे हैं।
कार्यकर्ताओं ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर जेवर एयरपोर्ट के इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बनें और क्षेत्र के विकास की नई उड़ान में सहभागी बनें।
0 टिप्पणियाँ