जी.डी. गोयंका पब्लिक स्कूल की एक पहल छात्रों के लिए शैक्षिक भ्रमण का आयोजन किया।


मनोज तोमर दैनिक फ्यूचर लाइन टाईम्स ब्यूरो चीफ गौतमबुद्धनगर ‌ 


ग्रेटर नोएडा।बच्चों को सीखने के नए तरीकों से परिचित कराना जी.डी. गोयंका पब्लिक स्कूल की एक पहल रही है। इसी कड़ी में, स्कूल ने 18 अप्रैल, 2024 को कक्षा छठी, 7 वीं और 8वीं के छात्रों के लिए शैक्षिक भ्रमण का आयोजन किया।

शंकर अंतरराष्ट्रीय गुड़िया संग्रहालय का भ्रमण :

कक्षा 7 वीं के छात्रों को 'शंकर अंतरराष्ट्रीय गुड़िया संग्रहालय' ले जाया गया। यहाँ विभिन्न देशों की संस्कृतियों, नृत्यों और पारंपरिक वेशभूषा को गुड़ियों के माध्यम से दर्शाया गया था। विशेष रूप से भारतीय नृत्यु, कथकली और अन्य राज्यों की गुड़ियों ने छात्रों को आकर्षित किया। इस दौरे का उद्देश्य भारत और दुनिया की विभिन्न
संस्कृतियों के बारे में जानना था। राष्ट्रीय आधुनिक कला गैलरी का भ्रमण :
ग्रेटर नोएडा।कक्षा 8 वीं के छात्रों को नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय आधुनिक कला गैलरी ले जाया गया। यहाँ उन्हें 'सीडस ऑफ टाइम' थीम से परिचित कराया गया, जो आधुनिक भारतीय कला की शुरुआत से लेकर वर्तमान तक की यात्रा को दर्शाता है। छात्रों ने तैल चित्र, जलरंग, पेन और स्याही से लेकर कांथा जैसी कढ़ाई तक, विभिन्न माध्यमों में बनी कलाकृतियों को देखा। अमृता शेरगिल, एम.एफ. हुसैन और रवींद्रनाथ टैगोर जैसे प्रसिद्ध कलाकारों की कृतियाँ भी प्रदर्शित थीं। साथ ही, महिला सशक्तिकरण पर आधारित 'शक्ति' नामक एक पूरा फ्लोर भी था, जिसे छात्रों ने बहुत पसंद किया।
वायु सेना संग्रहालय का भ्रमण
कक्षा छठी के छात्रों के लिए वायु सेना संग्रहालय पालम, नई दिल्ली में एक शैक्षिक भ्रमण का आयोजन किया। छात्रों को वायु सेना के इतिहास, वर्दियों, ध्वज एवं प्रतीकों, ऐतिहासिक फोटोग्राफों, विमानों, युद्ध ट्रॉफियों, रडार उपकरणों और बरामद शत्रु वाहनों के अद्भुत प्रदर्शनों का अवलोकन करने का अवसर मिला। ड्रोन छात्रों के लिए वास्तव में आकर्षक थे। यह शैक्षिक भ्रमण छात्रों के लिए एक अनुस्मरणीय अनुभव बन गया। तीनों शैक्षिक भ्रमणों ने छात्रों को वायु सेना संग्रहालय, विभिन्न संस्कृतियों और कला के रूपों से परिचित कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। यह भ्रमण उनके लिए एक रोचक और ज्ञानवर्धक अनुभव रहा।

Post a Comment

0 Comments