मसूद हक्कानी संवाददाता दैनिक फ्यूचर लाइन टाईम्स महाराष्ट्र।
दिल्ली/ महाराष्ट्र।
दिल्ली/ महाराष्ट्र। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने महाराष्ट्र के जलगांव जिले से सिमी (स्टूडेंट्स इस्लामिक मूवमेंट ऑफ इंडिया) से जुड़े संदिग्ध दहशतगर्द को गिरफ्तार किया है। आरोपी हनीफ शेख को 23 साल से फरार था।
राजधानी से आये पुलिस के विशेष दस्ते ने भुसावल शहर में इस कार्रवाई की। आरोपी हनीफ शेख को मिल्लतनगर स्थित उसके घर से गिरफ्तार किया गया। उसका संबंध आतंकी संगठन सिमी से है।
हनीफ शेख के खिलाफ दिल्ली के न्यू फ्रंट कॉलोनी थाने में 2001 में यूएपीए समेत अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया था। मामला दर्ज होने के बाद से वह फरार था। 2001 में हुए इस अपराध का संबंध प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन 'सिमी' से है।
पुलिस ने गोपनीय जानकारी और तकनीकी विश्लेषण के जरिए हनीफ का पता लगाया। उसके बाद, दिल्ली से आई स्पेशल टीम ने उसे गिरफ्तार किया।
इस कार्रवाई से सिमी आतंकवादी संगठन के खिलाफ एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है, जिससे देश की सुरक्षा में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे।
सिमी संगठन क्या है?
सिमी संगठन (सिमी stands for Students Islamic Movement of India) एक भारतीय इस्लामी संगठन था, जिसका मुख्य उद्देश्य छात्रों में इस्लामिक जागरूकता और सोशल जस्टिस के प्रति जागरूकता फैलाना था। इसे 1977 में बनाया गया था, लेकिन 2001 में भारत सरकार ने सिमी की राष्ट्रद्रोही गतिविधियां देखते हुए आतंकी संगठन के रूप में घोषित किया और प्रतिबंधित कर दिया। सिमी को आतंकवादी क्रियाओं के लिए जिम्मेदार ठहराया गया और बहुत से उसके सदस्यों को गिरफ्तार और उनके खिलाफ केस चलाए गए।
0 टिप्पणियाँ