ग्रामीण क्षेत्र से निकलेंगे प्रतिभाशाली खिलाड़ी: पीटी ऊषा

 पीटी ऊषा (उड़नपरी) का जन्मदिन आज ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ियों में टैलेंट छिपा है, उसे हमें ढूंढ़ना होगा, क्योंकि देहात के खिलाड़ियों में अंदरूनी शक्ति होती है। यही शक्ति खेल के मैदान में जरूरी है। अगर स्टेमिना कमजोर होगा तो खिलाड़ी मैदान में नहीं टिक पाएगा। इसलिए ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ियों को सर्च कर उन्हें उभारने की जरूरत है। ऐसा ही केरल में किया जा रहा है। वहां 20 देहात की लड़कियों की एक मजबूत टीम तैयार की गई है। यह कहना है देश की गोल्डन गर्ल और उड़न परी पीटी ऊषा का। 


ऊषा का कहना है कि हमारे समय में पर्याप्त संसाधन नहीं थे। उस समय काफी दिक्कतें होती थीं, लेकिन तमाम दिक्कतें सहन कीं। हम अपने लक्ष्य से नहीं भटके। जीवन में खेल को लक्ष्य बनाया और उस रास्ते पर चल दिया। पीछे मुड़कर नहीं देखा। कोच ने जो बताया वही किया, परिवार से भी सहयोग मिला। वह कहती हैं कि उस समय बड़ी खुशी होती है, जब खेल के मैदान में आप जीत जाते हैं और आपका तिरंगा ऊपर जाता है। उन्होंने यूपी के खिलाड़ियों के टैलेंट की सराहना करते हुए कहा कि यूपी में खूब टैलेंट है, लेकिन सही प्रशिक्षण की जरूरत है। हमें देहात में खिलाड़ियों की तलाश करनी चाहिए, क्योंकि उनके अंदर स्टेमिना अधिक होता है।


Post a Comment

0 Comments