<सी.आई.टी.यू. की स्थापना की 50वी वर्षगांठ

सीटू का 50 वां स्थापना दिवस आज मालंकर हॉल बीपी हाउस नई दिल्ली में धूमधाम से मनाया गया कार्यक्रम की शुरुआत जन नाट्य मंच के कलाकारों द्वारा नाटक व क्रांतिकारी गीतों के साथ हुई कार्यक्रम की अध्यक्षता सीटू की राष्ट्रीय अध्यक्ष कामरेड़ के हेमलता ने की कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सीटू के राष्ट्रीय महासचिव का. तपन सेन ने कहा कि पूँजी को ज्यादा से ज्यादा लाभ पहुंचाने और उससे उत्पन्न आर्थिक संकट से जनता को मात्र गुस्सा नहीं समझदारी पैदा करके ही जनता के दुश्मन की पहचान की जा सकती है। मजदूर आंदोलन की यह ऐतिहासिक जिम्मेदारी है कि आर्थिक शोषण के साथ सामाजिक उत्पीड़न को भी जोड़ना होगा। लूट की इस व्यवस्था को बदलने की जिम्मेदारी भी मजदूर आंदोलन की है। गुस्सा ही नहीं समझदारी पैदा किए बिना यह संभव नहीं।


कार्यक्रम को सीटू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष कामरेड ए के पदमनाभन किसान सभा के राष्ट्रीय महासचिव कामरेड हनान मौला ने संबोधित किया। वक्ताओं ने कहा कि आज 30 मई, सी.आई.टी.यू. की स्थापना की 50वी वर्षगं|ठ | मजदूरो, किसानो एवं तमाम मेहनतकशो के अधिकारो की रक्षा , उनकी मांगो के लिए संघर्ष को आगे बढाने ,शोषण से मुक्ति के लिए लक्ष की ओर आगे बढने के लिए संकल्प लेने का दिन| मजदूरो के हित मे बने हुए श्रम कानूनो की रक्षा के लिए, जनतान्त्रिक अधिकारो की रक्षा , धर्म निरपेक्षता और सामाजिक सद्भाव की रक्षा के लिए, उदारवादी आर्थिक नीतियो और बहुराष्ट्रीय कंम्पनियो की घुसपैठ तथा साम्राज्यवादी साजिशो के खिलाफ संयुक्त संघर्षो को और मजबूत करने के लिए संकल्प लेने का दिन।
कार्यक्रम का समापन
मजदूर किसान एकता जिन्दाबाद | सी.आई.टी.यू. जिन्दाबाद |
उद् घोष के साथ हुआ।


Post a Comment

0 Comments